राष्ट्रमंडल खेल (निशानेबाजी) : भारत को स्वर्ण, रजत और कांस्य (राउंडअप)
निशानेबाज हरप्रीत सिंह ने 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल स्पर्धा में 580 अंक लेकर अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने वर्ष 2003 में मैनचेस्टर राष्ट्रमंडल खेलों में हमवतन निशानेबाज जसपाल राणा के 583 अंक के रिकार्ड से तीन अंक पीछे रह गए।
फाइनल राउंड के बाद दूसरे स्थान के लिए निशानेबाज विजय कुमार, सिंगापुर के लिप मेंग पो, इंग्लैंड के माइकल गाल्ट और आस्ट्रेलिया के माइकल एंजेलो के बीच खेला गया मैच बराबरी पर छूट गया। इसके बाद हुए मुकाबले में विजय कुमार ने 49 अंक लेकर रजत और सिंगापुर के लिप मेंग पो ने 48 अंकों के साथ कांस्य पदक प्राप्त किया।
पुरुषों की ट्रैप स्पर्धा में इंग्लैंड के आरोन ने 147 अंकों के साथ स्वर्ण और ऑस्ट्रेलिया के माइकेल डायमंड ने 146 अंक लेकर रजत पदक जीता। वहीं, कांस्य पदक के लिए भारतीय निशानेबाज मानवजीत और आस्ट्रेलिया निशानेबाज एडम वेला बराबरी पर आए।
शूट ऑफ में खेले गए मैच में मानवजीत ने कांस्य पदक जीता। एक दूसरे भारतीय निशानेबाज मानशेर सिंह ने इस स्पर्धा में छठा स्थान प्राप्त किया।
उधर, महिलाओं के 10 मीटर एयर रायफल व्यक्तिगत स्पर्धा में सिंगापुर की निशानेबाज जिआंग वे जैसमिन ने 501.7 अंक लेकर स्वर्ण पदक जीता। जबकि मलेशिया की निशानेबाज नूर अयूनी हालिम ने (497.5) अंकों के साथ रजत और नूर सुरयानी तैबी ने (496.9) अंक लेकर कांस्य पदक प्राप्त किया।
इस स्पर्धा में भारतीय निशानेबाज शूमा सिरुर (495.4) और कविता यादव (495.1) अंकों के साथ क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर रहीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications