मां-बाप देख रहे थे फिल्म 'देवदास' और बेटे ने भारत को दिला दी 'नेटवेस्ट ट्राॅफी', जानें मजेदार किस्सा
नई दिल्ली। अगर क्रिकेट के इतिहास पर नजर दाैड़ाएं तो ऐसे किस्से सामने आते हैं जो खट्टास से भी रहे हैं और कुछ मिठास से भी। साल 2002 का वो दाैर भला काैन भूल सकता है जब भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर नेटवेस्ट सीरीज पर कब्जा किया था। यह सीरीज जीतना भारत के लिए आसान नहीं रहा था। जब टीम हार की ओर जा रही थी तब मोहम्मद कैफ ने दमदार खेल दिखाते हुए टीम को जीत का स्वाद चखाया था। कैफ की इस मैच में खेली पारी का हर कोई जिक्र करता है, लेकिन उस समय का एक ऐसा किस्सा सामने आया जो काफी मजेदार है। एर तरह जहां भारत ने अंग्रेजों को धूल चटाई तो दूसरी तरफ मैच के हीरो रहे बल्लेबाज के माता-पिता मैच को छोड़कर थिएटर में जाकर 'देवदास' फिल्म देख रहे थे।

कैफ ने शेयर किया मजेदार किस्सा
मैच को छोड़कर फिल्म देख रहे माता-पिता किसी और के नहीं बल्कि मोहम्मद कैफ के ही थे। कैफ हाल ही में ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस में दिखाई दिए जिस दाैरान उन्होंने इस लम्हें का जिक्र किया। कैफ ने नेटवेस्ट ट्राॅफी में खेली गई पारी को याद करते हुए कहा, ''वास्तव में, सचिन तेंदुलकर के आउट होने के बाद मेरे माता-पिता एक फिल्म के लिए गए थे, वे मेरे घर के पास एक थिएटर में शाहरुख देवदास के लिए गए थे। अपने बेटे को खेलते नहीं देखा। जब हमने मैच जीता, तो पूरी कॉलोनी मेरे घर आई, दरवाजे को बंद देखा। उन्हें लगा कि परिवार वाले अंदर ही हैं। कैफ के मैच जिताने के बाद परिवार ने खुद बाहर ताला लगाया हुआ है ताकि बाहर भीड़ ना लगे।''

लोग फिर भी खड़खड़ाते रहे दरवाजा
इसके बाद कैफ ने कहा कि लोगों को लगा कैफ के पेरेंट्स अंदर ही हैं तो वह दरवाजा खड़खड़ाते रहे और बोलते रहे दरवाजा खोलो...लेकिन जब लोगों को पता चला कि उसके माता-पिता फिल्म देखने गए हैं तो सभी लोग वहां चले गए। थिएटर के बाद लोगों की भीड़ लग गई। ऐसे में माता-पिता को फिल्म बीच में छोड़नी पड़ी और लोगों ने बताया कि आपके बेटे ने मैच जितवा दिया।
IPL 2019 : श्रेयस अय्यर को पता था हम हारेंगे, चेन्नई से मिली हार के बाद दिया बड़ा बयान

नेटवेस्ट ट्राॅफी जीताने में कैफ का रहा था अहम रोल
बता दें कि फाइनल मुकाबले में इंग्लैड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर भारत के सामने 326 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। मार्कस ट्रेस्कोथिक(109) और नासिर हुसैन(11) ने शतक लगाए। जवाब में जब भारतीय टीम उतरी तो इंग्लैंड के गेंदबाजों ने दवाब बना दिया। टीम को पांचवा झटका सचिन तेंदुलकर के रूप में लगा। उस समय टीम का स्कोर 24 ओवर में 146 था। सचिन के आउट होते हुए टीम पर हार का खतरा मंडरा गया लेकिन तभी क्रीज पर आए मोहम्मद कैफ। कैफ ने युवराज सिंह के साथ स्कोर आगे बढ़ाया और फिर अंत तक बल्लेबाजी कर भारत को शेष 3 गेंदे रहते जीत दिला दी। कैफ ने 75 गेंदों में नाबाद 87 रन बनाए थे, जिसकी बदाैलत उन्हें 'मैन ऑफ द मैच अवाॅर्ड' से भी नवाजा गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
