Birthday Special: शिखर की बल्लेबाजी के ही नहीं मूछों के भी दीवाने हैं लोग

नई दिल्ली। आज टीम इंडिया के गब्बर यानी शिखर धवन 29 साल के हो गये हैं। हालांकि शिखर धवन को उनके जन्मदिन का तोहफा गुरूवार यानी 4 दिसंबर को ही मिल गया था, अब आप पूछेंगे कि कैसे तो सुनिए शिखर धवन का सेलेक्शन विश्व कप 2015 की 30 संभावित टीम में हुआ है जो कि उनके और उनके चाहने वालों के एक बड़ी खुशशबरी थी।

टीम इंडिया में गब्बर के नाम से विख्यात शिखर धवन बेहद ही प्रतिभाशाली क्रिकेटर मानें जाते हैं। 5 दिसंबर 1985 में जन्में शिखर धवन ने अपना पहला इंटरनेशनल मैच साल 2010 में खेला था। हालांकि इससे पहले शिखर धवन अंडर 19 टीम के चर्चित हस्ती रह चुके थे।

साल 2010 में इन्होंने पहला मैच विशाखापटनम में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। धुआंदार ओपनर के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले शिखर धवन ने तेजी से टीम इंडिया में जगह बनायी है। टेस्ट करियर में शिखर धवन के दो शतक और वनडे मैचों में उनके नाम 6 शतक और 11 अर्धशतक हैं।

फिल्म 'शोले' के काफी शौकिन टीम शिखर धवन को लोग गब्बर बुलाते हैं। अपने बढ़िया और धुआंदार बैटिंग के लिए लोकप्रिय शिखर धवन अपनी मूछों के लिए काफी फेमस हैं। शिखर की वजह से ही आज के नवयुवक भी मूंछ रखने लगे हैं तभी तो लोग कहते हैं कि 'मूछें हो तो शिखर धवन जैसी'। इसके अलावा शिखर धवन को टैटूओं का भी नशा हैं।

जिंदगी को संघर्ष मानने वाले शिखर धवन के लिए प्यार काफी मायने रखता है तभी तो उन्होंने अपने से दस साल बड़ी हॉफ ब्रिटीश और हॉफ इंडियन आयशा मुखर्जी से शादी की है, जिनकी पहली शादी से दो बेटियां थी। फिलहाल शिखर धवन इसी साल की शुरूआत में बेटे के पापा बने हैं। इसलिए 29 साल की अवस्था में शिखर धवन तीन बच्चों के पिता हैं।

{poll1}

जून 2013 में शिखर धवन ने इंग्लैंड की धरती पर आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी में तहलका मचा दिया था जिसके चलते उन्हें गोल्डेन बैट से नवाजा गया था।

गोल्डेन बैट से नवाजा गया

बावजूद इसके शिखर धवन की फैन लिस्ट में लड़कियों की संख्या बहुत ज्यादा है। टीम इंडिया के इस जांबाज खब्बू बैटसमैन को वनइंडिया परिवार भी जन्मदिन की ढेर सारी बधाईयां देता है और दुआ करता है कि धवन का बल्ला विश्वकप 2015 को भारत में लाने में पूरी तरह सहायक हो।

आप भी शिखर धवन को जन्मदिन की बधाईयां दे सकते हैं, अपनी विश नीचे के कमेंट बॉक्स में दर्ज करायें।

Story first published: Friday, December 5, 2014, 11:28 [IST]
Other articles published on Dec 5, 2014
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+