For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

नन्ही 'मिताली' को देखकर खुश हुईं मिताली राज, दिया आशीर्वाद

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज विश्वकप में अपने लाजवाब प्रदर्शन के चलते चर्चा में हैं।

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज विश्वकप में अपने लाजवाब प्रदर्शन के चलते चर्चा में हैं। लेकिन इसी बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर मिताली राज खुद को ट्वीट करने से नहीं रोक पाईं। दरअसल क्रिकेट प्रशंसक महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के साथ साथ अब मिताली राज की जर्सी में नजर आने लगे हैं।

इसी का नजारा देखने को मिला ट्विटर पर। महिला क्रिकेट टीम के एक प्रशंसक ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें एक छोटी सी बच्ची भारतीय टीम की जर्सी पहने नजर आ रही है। दरअसल वह अपने स्कूल के प्रोग्राम के लिए मिताली राज बनकर तैयार हुई थी। वीडियो में बच्ची यह कह रही है कि, "मैं भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान हूं।"

इस वीडियो को देखकर मिताली काफी खुश हुई, उन्होंने वीडियो को रीट्वीट कर पोस्ट में लिखा, "ये बहुत सुंदर है। मैं दुआ करती हूं कि वह जीवन के सभी क्षेत्रों में अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके!"

आपको बता दें कि इंग्लैंड में हाल ही में संपन्न हुए आईसीसी महिला विश्व कप के दौरान मिताली ने एक के बाद एक कई रिकॉर्ड बनाए। मिताली ने इस आईसीसी टूर्नामेंट के दौरान सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर का खिताब हासिल किया। इसके अलावा वनडे में 6,000 रन बनाने वाली वह दुनिया की अकेली महिला क्रिकेटर हैं। मिताली के इस शानदार प्रदर्शन ने दुनिया में करोड़ों लोगों को उनका फैन बना दिया है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+