चढ़ेगा क्रिकेट का खुमार, अब महिलाओं के लिए भी होगा आईपीएल!
आईसीसी महिला विश्वकप 2017 में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम इतिहास रचने से चूक गई थी। लेकिन पूरे टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से भारतीय टीम ने प्रशंसकों के दिलों में जो जगह बनाई वो काबिले तारीफ है।
हालांकि अब अपने प्रदर्शन में इसी तरह की निरंतरता लाने के लिए भारतीय महिला टीम ने आईपीएल कराने की अपील की है। जी हां, दरअसल भारतीय टीम की कप्तान मिताली राज ने भारतीय महिला टीम को और मजबूत बनाने के लिए कहा है कि' महिलाओं के लिए भी आईपीएल का आयोजन होना चाहिए होना चाहिए।
फाइनल में इंग्लैंड के हाथों 9 रनों से हारने के बाद कप्तान मिताली ने कहा, 'वूमेन बिग बैश लीग में मिले अनुभव से हमारी टीम की दो खिलाड़ियों स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर के खेल में बहुत सुधार हुआ है। अगर अधिक से अधिक खिलाड़ी इस प्रकार की लीग में हिस्सा लेंगी, तो इससे उन्हें अच्छा अनुभव हासिल होगा।"
उन्होंने आगे कहा- "लीग में हिस्सा लेने से टीम के खेल में भी काफी सुधार होगा। अगर आप मुझसे पूछें, तो यह समय महिलाओं के लिए आईपीएल की शुरुआत का सबसे सही समय है।"
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई आधिकारियों ने भी इस पर हामी भारी है। खबरों की मानें तो बीसीसीआई जल्द ही 5 टीमों वाली महिला आईपीएल की शुरुआत कर सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
