For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

कानपुर में भारत-इंग्लैंड का मुक़ाबला

By Staff
कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में गुरुवार को तीसरे वनडे में भारत और इंग्लैंड फिर एक बार आमने-सामने होंगे. इंग्लैंड सिरीज़ में 2-0 से पिछड़ रहा है. पहले दो वनडे में पिछड़ने के बाद इंग्लैंड के लिए सात वनडे मैचों की सिरीज़ में वापसी करना आसान नहीं होगा.

दूसरी ओर भारत इस मैच को भी अपनी झोली में डालकर सिरीज़ में अपनी स्थिति और मज़बूत करना चाहेगा. इंग्लैंड को युवराज सिंह का भी तोड़ ढूंढना होगा. उन्होंने पिछले दो मैचों में शतक जमाकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी.

भारत उम्मीद कर रहा है कि युवराज सिंह कानपुर में भी शतक लगाकर अपने शतकों की हैटट्रिक पूरी करेंगे. ग्रीनपार्क का मैदान भारतीय टीम के लिए काफ़ी भाग्यशाली रहा है.

भारत ने अब तक यहाँ खेले 10 मैचों में से सात में जीत दर्ज की है जबकि तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा है. इंग्लैंड ने इस मैदान पर दो मैच खेले हैं और दोनों बार उसके हाथ निराशा ही लगी है.

ग्रीन पार्क की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ों दोनों की मदद करती है. ग्रीन पार्क पर खेले गए 11 वनडे मैचों में कोई भी टीम यहाँ 300 रन नहीं छू पाई है.

इस मैदान पर सर्वश्रेष्ठ स्कोर भारत ने 2007 में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ 294 रन का खड़ा किया था.ये मैदान बल्लेबाज़ों के लिए भी काफ़ी अनुकूल रहा है.इसी मैदान पर पाकिस्तान के शाहिद अफ़रीदी ने 2005 में भारत के ख़िलाफ़ वनडे क्रिकेट के इतिहास का तीसरा सबसे तेज़ शतक जड़ा था.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+