दक्षिण अफ्रीका पर टीम इंडिया की धमाकेदार जीत, 130 रनों से धोया

मेलबर्न। विश्व कप में भारत की धमाकेदार जीत का सिलसिला जारी है। भारत ने विश्व कप के दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका को 130 रनों से धो डाला है। भारत की इस शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने टीम इंडिया को बधाई दी है।

टीम इंडिया की इस धमाकेदार जीत में सबसे बड़ा योगदान धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन की ताबड़तोड़ 137 रनों की पारी रही। वहीं आजिंक्या रहाणे की 79 रनों की आतिशी पारी की बदौलत भारत 307 रनों का विशाल स्कोर दक्षिण अफ्रीका के सामने खड़ा करने में सफल रहा।

विश्व कप में भारत ने पहली बार दक्षिण अफ्रीका को हराया है

वहीं भारत के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी पूरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 177 रनों के स्कोर पर आउट हो गयी। भारत के लिए यह जीत इसलिए भी अहम है क्योंकि भारत ने पहली बार दक्षिण अफ्रीका विश्व कप में हराया है।

अंक तालिका में भारत नंबर 1, रैना के घर बंटी मिठाई

वहीं इस जीत के बाद भारत अंक तालिका में सबसे उपर पहुंच गयी है। भारत की इस जीत के बाद सुरेश रैना के घर मिठाइयां बंटने का दौर भी शुरु हो गया है।

दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत की अनुशासित गेंदबाजी और जोरदार क्षेत्ररक्षण के आगे 308 रनों के लक्ष्य के सामने पूरी तरह धराशाही हो गयी। पूरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 40.2 ओवरों में 177 रन पर ढह गई।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से फाफ दू प्लेसिस ने सबसे अधिक 55 रन बनाए जबकि कप्तान अब्राहम डिविलियर्स ने 30 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट लिए जबकि मोहित शर्मा और मोहम्मद समी को दो-दो सफलता मिली। रवींद्र जडेजा ने भी एक विकेट प्राप्त किया।

इससे पहले, भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट पर 307 रन बनाए। अपने करियर की सर्वोच्च पारी खेलने वाले धवन ने 146 गेंदों का सामना कर 16 चौके और दो छक्के लगाए।

उपकप्तान विराट कोहली (46) के साथ उन्होंने दूसरे विकेट के लिए 127 रन जोड़े। धवन ने अजिंक्य रहाणे (79) के साथ भी तीसरे विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी की।

कोहली ने 60 गेंदों पर तीन चौके लगाए जबकि रहाणे ने 60 गेंदों का सामना कर सात चौके और तीन छक्के जड़े। कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने 18 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन पांच और मोहम्मद समी चार रनों पर नाबाद लौटे।

रोहित शर्मा (0), सुरेश रैना (6) और रवींद्र जडेजा (2) नाकाम रहे। द. अफ्रीका की ओर से मोर्ने मोर्कल ने दो विकेट लिए जबकि डेल स्टेन, इमरान ताहिर और वेन पार्नेल ने एक-एक विकेट लिया। भारत के दो बल्लेबाज रन आउट हुए। इस विश्व कप में मौजूदा चैम्पियन भारत की यह लगातार दूसरी जीत है। उसने बीते रविवार को अपने पहले पूल मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 76 रनों से

Story first published: Sunday, February 22, 2015, 16:30 [IST]
Other articles published on Feb 22, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+