मुंबई। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का फाइनल मैच खेला जा रहा है। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया जो बिल्कुल सही था। भारतीय गेंदबाजों की जबरदस्त धुनाई करते हुए द. अफ्रीका ने भारत के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा किया और 4 विकेट के नुकसान पर 438 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से 'डी कंपनी' डिकॉक (87 गेंद 109 रन), डू प्लेसी (115 ) और कप्तान डिविलियर्स (61 गेंद पर 119 रन) ने तूफानी बल्लेबाजी की।
टीमें
भारत
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, सुरेश रैना, अक्षर पटेल, हरभजन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, मोहित शर्मा, अमित मिश्रा।
दक्षिण अफ्रीका
अब्राहम डिविलियर्स (कप्तान), केल एबॉट, फरहान बेहरादीन, हाशिम अमला, क्विंटन डे कॉक, फाफ डू प्लेसिस, इमरान ताहिर, डेविड मिलर, डीन एलगर, कागीसो राबाडा, डेल स्टेन।