Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL: पुणे सुपरजाएंट के इन दो खिलाड़ियों ने जड़े है 6 गेंद में 6 छक्के

बुधवार को पुणे की कोलकाता पर जीत से पहले सभी को यही लग रहा था कि युवराज सिंह ही इस आईपीएल में खेलने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने 6 गेंद पर 6 छक्के जड़े हैं। लेकिन पुणे और कोलकाता के बीच हुए मुकाबले के बाद पता चला कि सिर्फ राइजिंग पुणे सुपरजाएंट की टीम में ही दो ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 6 बॉल पर 6 छक्के जड़े हैं।

कौन है ये खिलाड़ी?

कौन है ये खिलाड़ी?

शुक्रवार को राहुल त्रिपाठी ने कोलकाता के खिलाफ 52 गेंदों में 93 रनों की शानदार पारी खेल पुणे को जीत दिलाई। इस पारी के लिए राहुल त्रिपाठी को 'मैन ऑफ द मैच' के अवार्ड से नवाजा गया। अवार्ड लेने के दौराना जब राहुल से पूछा गया क्या उन्हें बड़े शॉट खेलने में मजा आता है? जवाब में राहुल ने बताया कि उन्हें छक्के लगाना पसंद है। साथ ही राहुल त्रिपाठी ने यह भी खुलासा किया कि वो इससे पहले एक लोकल टूर्नामेंट में 6 गेंद पर 6 छक्के लगा चुके हैं और ऐसा उन्होंने एक बार नहीं बल्कि दो बार किया है।

शतक का नहीं है मलाल

शतक का नहीं है मलाल

शतक के नजदीक 93 रन पर आउट होने पर जब राहुल से पूछा गया क्या उन्हें इस बात का अफसोस है तो उन्होंने कहा, 'शतक टीम की जीत से बड़ा नहीं होता। मैंने अच्छी पारी खेली जो टीम के काम आई और मैं इससे खुश हूं। मुझे शतक नहीं बना पाने का कोई मलाल नहीं है।' बता दें कि राहुल त्रिपाठी के अलावा पुणे सुपरजाएंट की टीम में एक और खिलाड़ी जो 6 बॉल पर 6 छक्के जड़ने का कारनामा कर चुका है।

कौन है ये दूसरा खिलाड़ी?

कौन है ये दूसरा खिलाड़ी?

6 गेंद पर 6 छक्के जड़ने वाले पुणे के दूसरे बल्लेबाज का नाम शार्दुल ठाकुर है। शार्दुल ठाकुर ने 2006 में हैरिस शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंट में 6 गेंद पर लगातार 6 छक्के जड़े थे। इस पारी के बाद ही शार्दुल चयनकर्ताओं की नजर में आए थे। आपको जानकार हैरानी होगी कि 6 गेंद पर 6 छक्के जड़ने वाले शार्दुल ठाकुर पुणे सुपरजाएंट के साथ बतौर बल्लेबाज नहीं बल्कि बतौर गेंदबाज जुड़े हुए हैं।

जब युवराज सिंह ने लगाए थे 6 छक्के

जब युवराज सिंह ने लगाए थे 6 छक्के

आज भी जब 6 ब़ल पर 6 छक्के की बात होती है तो दिमाग में सबसे पहले युवराज सिंह का ख्याल आता है। युवराज ने 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ही ओवर में लगातार 6 छक्के जड़ इतिहास रच दिया था। युवराज की इस पारी से टीम इंडिया, वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची थी और फिर वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+