स्पॉन्सर ने मुझसे जो कराया, पत्नी को पता चलेगा तो मार देगी: गंभीर
नई दिल्ली। आपीएल के दसवें सीजन की गौतम गंभीर ने जोरदार शुरुआत की है। पहले मैच में उनकी टीम कोलकाता नाइटराइडर्स ने गुजरात लायंस को दस विकेट से मात दी। मैच में गंभीर ने शानदार कप्तानी पारी खेली। गंभीर ने खेल से इतर अपनी एक ऐसी बात बताई है, जो बहुत कम लोगों को पता होगा। उनका कहना है कि उनकी पत्नी नताशा को ये पता चला तो वो उन्हें मार ही डालेंगी।

गंभीर को डांस नहीं पसंद है
गौतम गंभीर को डांस करना पंसद नहीं है। वो मैच के बाद होने वाली पार्टियों में डांस करते हैं और ना ही किसी फैमिली फंक्शन में। हिंदुस्तान टाइम्स के लिए लिखे लेख में उन्होंने एक खुलासा किया है कि उनकी पत्नी नताशा भी उन्हें अभी तक डांस फ्लोर पर नहीं ला सकीं लेकिन हाल ही में उन्हें डांस करना पड़ा है और इसी को लेकर उन्हें पत्नी के गुस्से का डर सता रहा है।

मुझे तो शाहरुख खान भी नहीं नचा सके: गंभीर
गंभीर कहते हैं कि मैं पंजाबी हूं जिसे पंजाबी संगीत अच्छा लगता है लेकिन मैं डांस नहीं कर पाता हूं। यहां तक कि मैंने पत्नी के कहने पर भी डांस नहीं किया ना ही किसी और के कहने पर। शाहरुख भी मुझे आईपीएल मैचों की बाद की पार्टियों में मुझे नहीं नचा सके। लेकिन बावजूद इन सबके मैंने डांस किया है।

"साले की शादी में ना नाचने पर पत्नी खूब लड़ीं थी"
गंभीर कहते हैं कि मैंने स्पॉन्सर की शूटिंग के लिए डांस किया है और मैं जानता हूं मेरी पत्नी मुझे मार डालेगी क्योंकि मैं उनकी बात टालता रहा हूं। गंभीर कहते हैं कि नताशा के भाई की शादी में मेरे डांस ना करने पर तो नताशा काफी गुस्सा हुई थी और उन्होंने काफी कुछ कहा था। ऐसे में अब जब मैं स्पॉन्सर के लिए नाचा तो वो मेरी खबर तो लेंगी हीं।

"युसूफ पठान मेरा डांस देखकर बहुत हंस रहा था"
गंभीर ने बताया कि मेरा डांस कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाडियों के लिए तो कॉमेडी शो बन गया था। मेरा डांस देख युसुफ पठान तो हंसते-हंसते गिरा जा रहा था। दूसरे लोग मुझे बता रहे थे कि कैसे डांस किया जाए। आखिर बड़ी मुश्किल से गंभीर ने ये डांस पूरा किया। हालांकि उन्होंने अपने टीम के साथियों को जरूर अपने डांस से कुछ हल्के-फुल्के लम्हें दे दिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
