Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2017: तो पुणे के मालिक और धोनी के बीच में चल रहा है पंगा?

पुणे। आईपीएल 10 का दंगल शुरू हो चुका है और उम्मीद के मुताबिक इसका नशा अपने पूरे शबाब पर है, वैसे तो आईपीएल की हर टीम में एक से बढ़कर एक धांसू खिलाड़ी हैं, लेकिन हर किसी की नजर इस बार रायज़िंग पुणे सुपरजायंट्स की ओर है, जिसकी वजह है महेंद्र सिंह धोनी

 टीम की कप्तानी से हटा दिया गया

टीम की कप्तानी से हटा दिया गया

जो इस बार आईपीएल में बतौर कप्तान नहीं बल्कि बतौर बल्लेबाज-विकेटकीपर खेल रहे हैं। मालूम हो कि आईपीएल 2017 की नीलामी के एक दिन पहले ही धोनी को इस टीम की कप्तानी से हटा दिया गया था और उनकी जगह स्टीव स्मिथ को कप्तानी सौंप दी गई थी, इसके पीछे कारण बताया गया कि धोनी और टीम के मालिक में कुछ सही नहीं चल रहा।

धोनी की ओर से कोई बयान नहीं आया

धोनी की ओर से कोई बयान नहीं आया

कहा गया कि पिछले सत्र में पुणे टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था जिसकी वजह से टीम का मैनेजमेंट धोनी से बहुत ज्यादा नाराज था और इस वजह से ही धोनी को कप्तानी की सीट से हटाया गया, हालांकि इस मुद्दे पर धोनी की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

आरपीएस के मालिक संजीव गोयनका के भाई हर्ष गोयनका

आरपीएस के मालिक संजीव गोयनका के भाई हर्ष गोयनका

लेकिन इन बातों को बल उस समय तब मिला जब पंजाब से हारने के बाद पुणे के मालिक आरपीएस के मालिक संजीव गोयनका के भाई हर्ष गोयनका ने कुछ ऐसे ट्वीट्स किए जिसमें धोनी के खेल पर सवालिया निशान उठते नज़र आए।

धोनी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए

मालूम हो कि शनिवार को आरपीएस ने दूसरे मैच में पंजाब टीम से हार का सामना करना पड़ा , जिसमें धोनी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। हर्ष ने अपने पुणे खिलाड़ियों के स्ट्राइक रेट का एक स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि मनोज तिवारी, रहाणे और क्रिश्चियन का सबसे अच्छा स्ट्राइक रेट है। हर्ष ने धोनी का नाम नहीं लिया लेकिन स्क्रीनशॉट में धोनी का नाम पांचवे नंबर पर था जो उनके फैन्स को नाराज़ करने के लिए काफी था।

हर्ष के ट्वीट पर प्रतिक्रिया

जाहिर है बात धोनी की हो तो, उनके चाहने वालों को मिर्ची लगेगी ही, उन्होंने तुंरत हर्ष के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी कि हर्ष आप जिस शख्स की बात कर रहे हैं, उनके होने भर से ड्रेसिंग रूम में जान आ जाती है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+