KKRvsMI: मुंबई ने कोलकाता को 9 रनों से हराया
मुंबई आईपीएल सीजन 10 की पहली है जो सबसे पहले प्ले-ऑफ में पहुंच चुकी है और इस समय प्वाइंट टेबल में नंबर वन टीम है। मुंबई यदि आज का मैच हारती है तो भी वह टॉप 2 में बनी रहेगी। यदि जीतती है तो नंबर वन पर रहेगी। गौरतलब है कि अंक तालिका में दोनों टीमें शीर्ष पर हैं। प्लेऑफ के लिए कोलकाता का जिन टीमों से मुकाबला चल रहा है उसमें केकेआर का नेट रनरेट (+0.729) सर्वाधिक है।
हेड-टू-हेड आंकड़ेः-
आंकड़ों की बात करें तो मुंबई केकेआर पर भारी हैं। मुंबई और केकेआर अब तक कुल 19 बार आमने सामने आई हैं जिसमें मुंबई ने 14 बार तो केकेआर ने 5 बार जीत हासिल की है।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुबई ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। 174 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर मात्र 164 रन ही बना सकी।
पढ़ें मैच का लाइव अपडेटः-
- मुंबई ने कोलकाता को 9 रनों से हराया
- कोलकाता का आठवां विकेट गिरा, कुलदीप यादव आउट, टिम ससाउदी की गेंद पर रायडू ने लपका कैच
- कोलकाता को लगा सातवां झटका, मनीष पांडेय आउट, हार्दिक पांड्या ने लिया विकेट
- कोलकाता को लगा छठा झटका, ग्रांडहॉम आउट, हार्दिक पांड्या ने किया बोल्ड
- कोलकाता को लगा पांचवा झटका, यूसुफ पठान आउट, विनय कुमार ने लिया विकेट, 7 गेंदों में बनाए 20 रन।
- कोलकाता को लगा चौथा झटका, क्रिस लिन आउट, विनय कुमार की गेंद पर जे. सुचित ने लिया कैच
- कोलकाता को लगा तीसरा झटका, रॉबिन उथप्पा आउट, कर्ण शर्मा की गेंद पर रोहित ने लपका कैच
- कोलकाता को लगा दूसरा झटका, कप्तान गंभीर आउट, जॉन्सन ने लिया विकेट, 16 गेंदों में बनाए 21 रन
- कोलकाता को लगा पहला झटका, सुनील नरायन आउट, टिम साउदी ने लिया लिकेट
- 174 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर
- मुंबई ने कोलकाता को दिया 174 रनों का लक्ष्य
- मुंबई का पांचवा विकेट गिरा, पोलार्ड आउट, बोल्ट की गेंद पर पठान ने लपका कैच
- अंबाती रायडू ने शानदार 36 गेंदों में बनाए 63 रन।
- मुंबई का चौथा विकेट गिरा, रायडू स्टंप आउट, कुलदीप यादव की वाइड बॉल पर उथप्पा ने किया आउट
- मुंबई के तीन विकेट गिरे, रायडू ने जड़ी शानदार फिफ्टी, 33 गेंदों में बनाए 52 रन
- मुंबई को लगा तीसरा झटका, सौरभ तिवारी रन आउट
- दो विकेट खोने के बाद मुंबई की धीमी बैटिंग
- मुंबई को लगा दूसरा झटका, रोहित शर्मा आउट, अंकित राजपूत ने लिया विकेट
- मुंबई को लगा पहला झटका, सिमंस आउट, बोल्ट की गेंद पर सुनील ने लपका कैच
- कोलकाता के कप्तान गौतम गंभीर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी कै फैसला
- बारिश के कारण टॉस होने में देरी
- केकेआर प्लेइंग इलेवनः- गौतम गंभीर (कप्तान), क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा (विकेट कीपर), मनीष पांडे, यूसुफ पठान, कॉलिन डे ग्रैंडहाम, ट्रेंट बोल्ट, सुनील नारायन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, अंकित राजपूत।
- मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवनः- मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवनः- लेन्डल सीमन्स, रोहित शर्मा, अंबाती रायडू (विकेटकीपर), सौरभ तिवारी, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, कर्ण शर्मा, कृनाल पंड्या, विनय कुमार, मिशेल जॉन्सन, टिम साउदी।
क्या आप जानते हैंः-
- रोहित शर्मा का आईपीएल के 19 मैचों में केकेआर के खिलाफ 50.54 का औसत है। रोहित ने पिछले चार मैचों में ईडन गार्डंस में केकेआर के खिलाफ 109 *, 34, 98 *और 84 * रन बनाए हैं।
- केकेआर का रन रेट 10.00 आईपीएल के एक सत्र में पहले छह ओवरों में किसी टीम का सबसे अच्छा है रन रेट है। इस सीजन में केकेआर द्वारा पावरप्ले में बनाए गए तीन मैचों के सर्वोच्च स्कोर 105, 76 और 73 रन हैं।
- मुंबई ने आईपीएल में केकेआर के खिलाफ खेले गए 19 मुकाबलों में 14 बार हराया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
