Video: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बस में मस्ती करते नजर आए कोहली-धवन
खिताब बचाने इंग्लैंड पहुंची भारतीय टीम खुलकर मस्ती कर रही है। देखा जाए तो मस्ती के ही मूड़ से टीम इंडिया इंग्लैंड रवाना हुई थी। ज्ञात हो कि देश छोड़ने से पहले पूरी टीम ने एक साथ सचिन तेंदलकर की बायोपिक सचिनः अ बिलियन ड्रीम्स देखी थी। विराट कोहली और शिखर धवन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों जमकर मस्ती कर रहे हैं। दरअसल शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शिखर धवन और विराट कोहली एक पंजाबी गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं। बस में बज रहे गाने पर दोनों ही खिलाड़ी अपनी सीट पर ही जमकर मस्ती कर रहे हैं। इस दौरान कोहली धवन की स्टाइल में अपनी मूंछों पर हाथ भी फेरते नजर आए। हालांकि कोहली को इस दौरान ये कहते भी सुना गया, "मेरे तो हैं नहीं, फिर भी कर रहा हूं।"
ये वीडियो प्रक्टिस सेशन से पहले का है। धवन ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि "अभ्यास सत्र से पहले हम खुद को इस तरह से तैयार कर रहे हैं, ग्राउंड में जाने की तैयारी।" आपको बता दें कि जून से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का पहला मुकाबला 4 जून को पाकिस्तान से है। उससे पहले भारतीय टीम 28 मई को न्यूजीलैंड और 30 मई को बांग्लादेश के साथ अभ्यास मैच खेलेगी। गौरतलब है कि भारतीय टीम गत चैंपियन है। उसने 2013 में एमएस धोनी की कप्तानी में खिताब जीता था।
देखें वीडियोः-
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
