चीन में भी खेला जाएगा क्रिकेट
दुबई, 31 अगस्त: ओलंपिक में धाक जमाने वाले चीन के खिलाड़ी अब क्रिकेट के मैदान पर भी जल्द उतरेंगे। चीन में क्रिकेट की नींव मजबूत करने व वहां पर क्रिकेट का विकास करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भी कमर कस ली है।
इस संबंध में कदम बढ़ाते हुए आईसीसी ने अपने प्रधान सलाहकार इंद्रजीत सिंह बिंद्रा को चीन में क्रिकेट के विकास का काम सौंपा है। आईसीसी के अध्यक्ष डेविड मोर्गन के मुताबिक बिंद्रा को चीन में क्रिकेट के विकास का काम सौंपा गया है।
इसके अलावा बिंद्रा आईसीसी की योजनाओं को लागू करने में भी मदद करेंगे। यही नहीं बिंद्रा को आईसीसी और उसके सदस्य देशों के बीच तालमेल बनाए रखने की जिम्मेदारी भी निभानी होगी।
मोर्गन के मुताबिक आईसीसी के प्रधान सलाहकार बिंद्रा अब क्रिकेट से जुड़े खास मुद्दों पर ही ध्यान देंगे। चीन में क्रिकेट के विकास को लेकर इंद्रजीत सिंह बिंद्रा काफी उत्साहित हैं।
उन्होंने कहा कि यह काम बड़ा मूश्किल होगा, लेकिन रोचक भी। चीन के लोगों में खेल भावना को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि वहां क्रिकेट जबरदस्त रूप से लोकप्रिय हो सकता है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications