भारत की पारी को 189 रन पर समेटने वाले नॉथन लियॉन ने बनाया नया रिकॉर्ड
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन नॉथन लियॉन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम को 189 पर ही समेट दिया। नॉथन लियॉन ने 22 ओवर में 50 रन देकर भारतीय टीम के 8 बल्लेबाजों को पैवेलियन भेज दिया। नॉथन लियॉन ने जिन भारतीय बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया उनमें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, आंजिक्य रहाणे, आर अश्विन, वीपी साहा, रविंद्र जडेजा और इंशात शर्मा को आउट किया।
इसके साथ ही नॉथन लियॉन ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अपने नाम नया रिकॉर्ड भी कर लिया है। नाथन लियॉन का भारत और अभी तक का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। नॉथन लियॉन का अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 94 रन देकर 7 विकेट का था जोकि उन्होंने आज ही तोड दिया। नॉथन लियॉन ने अभी तक 64 मैचों में 233 लिए थे। वहीं वनडे में वो सिर्फ 13 मैच खेलकर 17 विकेट ही ले पाए हैं।
नॉथन लियॉन ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में श्रीलंका के खिलाफ की थी। वहीं पहला वनडे मैच भी श्रीलंका के खिलाफ साल 2012 में खेला था। जबकि पहला टी-20 मैच उन्होंने भारत के खिलाफ खेला था। शेन वार्न के बाद अब नॉथन लियॉन ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल स्पिनर गेंदबाज हैं। 29 वर्षीय नॉथन लियॉन की स्पिन गेंदबाजी ने एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया की मजबूत होती स्पिन गेंदबाजी की तरफ इशारा किया है।
इससे पहले पुणे टेस्ट मैच में भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज स्टीवन ओकीफ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 12 विकेट झटके थे और भारतीय टीम को 333 रनों की करारी हार के लिए मजबूर कर दिया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
