Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रीलंका को झटका, टेस्ट के अलावा वनडे सीरीज से भी बाहर हुए गुनारत्ने

कोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच गाले में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन श्रीलंका को बड़ा झटका लगा है। दरअसल ये झटका किसी और ने नहीं बल्कि शिखर धवन ने श्रीलंका को दिया है। मैच के पहले ही दिन धवन ने ऐसा शॉट लगाया कि विरोधी खिलाड़ी का अंगूठा टूट गया।

दरअसल श्रीलंका के असेला गुनारत्ना धवन के शॉट के चलते चोटिल हो गए हैं और मैच से भी बाहर हो गए हैं। असेला की चोट इतनी घातक थी कि उन्हें कोलंबो के अस्पताल ले जाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक असेला के अंगूठे का ऑपरेशन होगा। आपको बता दें कि असेला मौजूदा मैच से तो बाहर हो ही गए हैं साथ ही पूरी टेस्ट सीरीज के अलावा मैचों की वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए हैं।।

दरअसल भारतीय पारी का 14वां ओवर श्रीलंका के तेज गेंदबाज कुमारा फेंक रहे थे। इस ओवर की आखिरी गेंद पर शिखर धवन ने एक तेज-तर्रार शॉट लगाया, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए सीधे स्लिप पर खड़े असेला गुनारत्ना की तरफ गई और उन्होंने इस गेंद को कैच लेने के लिए डाइव लगाई लेकिन गेंद उनके अंगूठे पर जा लगी और वो मैदान पर ही दर्द से लेट गए। आपको बता दें कि निमोनिया के चलते श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांडीमल पहले से ही मैच से बाहर हैं। ऐसे में ये श्रीलंका के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।


पढ़ेंः- भारत-श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का लाइव अपडेट

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+