For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्रिकेट के सभी फॉर्मट में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने कोहली

शनिवार (29 जुलाई) को भारत की 'रन मशीन' विराट कोहली ने गाले टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंका के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का 17वां शतक ठोंक दिया।

कोलंबो। शनिवार (29 जुलाई) को भारत की 'रन मशीन' विराट कोहली ने गाले टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंका के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का 17वां शतक ठोंक दिया। इसी के साथ भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने खाते में एक और रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। कोहली के नाबाद शतक की बदौलत भारत ने कुल 549 रनों की बढ़त हासिल कर अपनी पारी घोषित कर दी।

17वां शतक लगाते ही कोहली का टेस्ट में औसत 50 से अधिक हो गया है। केवल टेस्ट में ही नहीं बल्कि क्रिकेट के सभी फॉर्मट (टी20 और वनडे) में कोहली का औसत 50 या उससे अधिक है। ये कारनामा करने वाले कोहली दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं। आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर वन कोहली का वनडे में औसत 54.68 और टी20 में 52.96 का है।

पढ़ेंः- भारत बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट का लाइव अपडेट

श्रीलंका के खिलाफ लगाया शतक विराट कोहली का बतौर कप्तान टेस्ट करियर का 10वां शतक था। इसी के साथ वे बतौर भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर के 9 टेस्ट शतकों आगे निकल गए। यही नहीं कोहली ने विदेशों में सबसे तेज 1000 रन बनाने के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। सचिन ने बतौर कप्तान 19 पारियों में 1000 रन बनाए थे, जबकि कोहली ने यह मुकाम सिर्फ 17 पारियों में हासिल कर लिया।

ये रिकॉर्ड भी बनेः-

  • तीसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए यह कोहली का पहला शतक है।
  • इस शतक के साथ ही कोहली ने पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप वेंगस्कर के 17 शतक की बराबरी कर ली है। हालांकि वेंगस्कर ने 17 शतक 116 टेस्ट मैचों में लगाए थे लेकिन कोहली ने उनसे ठीक आधे 58 मैचों में 17 शतक लगाए हैं।
  • कोहली का ये शतक 7 फ्लॉप पारियों के बाद आया है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+