Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvSL Preview: गाले टेस्ट में इस अनचाहे रिकॉर्ड से बचना चाहेगी विराट एंड कंपनी

कोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत बुधवार से हो रही है। चार महीनों तक लिमिटेड ओवर क्रिकेट खेलने के बाद अब टीम इंडिया के खिलाड़ी सफेद किट में नजर आएंगे।

पढ़ेंः- भारत बनाम श्रीलंका: पहले टेस्ट मैच में ये खिलाड़ी देंगे श्रीलंका को टक्कर!

पिछले कुछ समय से बेहतरीन प्रदर्शन कर रही भारतीय टीम तीन मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में श्रीलंका का सामना करने के लिये उतरेगी तो उसका लक्ष्य टेस्ट क्रिकेट में अपना दबदबा बरकरार रखना होगा। हालांकि जिस स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच होने जा रहा है वहां भारत का रिकॉर्ड ठीक नहीं रहा है। गाले वही स्थान है जहां भारत को दो साल पहले शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था लेकिन इसके बाद उसने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और विश्व की नंबर एक टीम बन गई।

हार की हैट्रिक से बचना चाहेंगी विराट एंड कंपनी
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ इस मैदान पर कुल चार टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा था। पिछले दो मैचों में भारत को मुंह की खानी पड़ी और ऐसे में उसका लक्ष्य यहां हार की हैट्रिक से बचना होगा। 6 हफ्ते लंबे इस टूर पर भारतीय टीम 3 टेस्ट मैच, 5 वनडे और एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन है भारत
आपको बता दें कि आईसीसी टेस्ट रैकिंग में नंबर वन भारतीय टीम इस समय शानदार फॉर्म में है। 123 अंकों के साथ भारतीय टीम पहले स्थान पर है तो वहीं श्रीलंका सिर्फ 92 रेटिंग के साथ 7वें नंबर की टीम है। कोहली की अगुवाई में टीम ने 2016-17 के सत्र में वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, बांग्लादेश और आस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 टेस्ट मैचों में से 12 में जीत दर्ज की है।

श्रीलंका के लिए बुरी खबर
टीम की बात करें तो चोट के कारण अपने आखिरी टेस्ट मैच से बाहर रहने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली प्लेइंग इलेवन में वापसी करेंगे। वहीं श्रीलंका के लिए बुरी खबर है, नियमित कप्तान दिनेश चंदीमल पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह लेफ्ट आर्म स्पिनर रंगना हेराथ टीम की कमान संभालेंगे।

भारत को ओपनर के लिए करनी पड़ेगी माथापच्ची
भारतीय टीम में ओपनर को लेकर अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। नियमित ओपनर मुरली विजय के चोटिल होने के बाद टीम में शिखर धवन को टीम में शामिल किया गया है। जबकि दूसरे ओपनर बल्लेबाज लोकेश राहुल चोट के कारण पहले टेस्ट मैच से बाहर हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि शिखर धवन के साथ अभिनव मुकुंद टीम के लिए ओपनिंग कर सकते हैं क्योंकि रोहित शर्मा को लेकर खुद कप्तान कोहली ने मना कर दिया है।

भारत के पास हैं कई गेंदबाजी विकल्प
कोहली ने मैच से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि रोहित शर्मा को ओपनिंग का अनुभव नहीं है। टीम में और भी कई अनुभवी और स्पेशलिस्ट हैं जो टीम के लिए ओपनिंग कर सकते हैं। गेंदबाजी की बात करें तो भारतीय कप्तान के पास बहुत सारे विकल्प हैं। स्पिन गेंदबाजी में जहां आर अश्विन और रवींद्र जडेजा कमान संभालेंगे तो वहीं ईशांत शर्मा और उमेश यादव नई गेंद से शुरुआत कर सकते हैं।

संभावित भारतीय टीमः- शिखर धवन, अभिनव मुकुंद, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्या रहाणे, वृद्धिमान साहा (कीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, इशांत शर्मा, रोहित शर्मा, हार्दीक पांड्या, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी।

संभावित श्रीलंका टीम: दीमथ करनारटेने, उपुल थरंगा, कुसल मेंडिस, धनंजय डि सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेल (कीपर), दिलरूवन परेरा, एसाला गुणाराते, रंगाना हेराथ (कप्तान), सुरंगा लकमली, लाहिरू कुमारा, दानुस्का गुनाथिलका, मालिंडा पुष्पककुमार, विश्व फर्नांडो, नुवान प्रदीप।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+