
मुकुंद बैठ सकते हैं बाहरे
भारत ने पहले बैटिंग करते हुए पहली पारी में 600 रनों का बड़ा स्कोर बनाय। इसमें शिखर धवन ने 168 गेंदों में 31 चौकों की मदद से 190 रन बनाए थे। हालांकि धवन के साथ पारी की ओपनिंग करने आए अभिनव मुकुंद फ्लॉप रहे और केवल 12 रन ही बना सके।

तो नई ओपनिंग जोड़ी के साथ उतरेगी टीम इंडिया
मैच की पूर्व संध्या पर विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ संकेत दे दिए हैं कि अभिनव मुकुंद टीम से बाहर हो सकते हैं। कोहली ने कहा है कि केएल राहुल ओपनिंग करेंगे। मीडिया को संबोधित करते समय विराट कोहली ने केएल राहुल की जमकर तारीफ की, उन्होंने कहा कि- "केएल (राहुल) हमारे लिए एक स्थापित सलामी बल्लेबाज रहे हैं। मुझे लगता है कि मौजूदा सलामी बल्लेबाजों में से किसी एक को उनके लिए रास्ता बनाना होगा। केएल राहुल ने पिछले 2 वर्षों में हमारे लिए (भारतीय टीम) जो किया है वह काफी शानदार रहा। अब वह टेस्ट क्रिकेट में फिर से शुरूआत करने का हकदार है।"

श्रीलंका के नियमित कप्तान की वापसी से बनेगी बात!
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन टीम इंडिया के सामने सातवें नंबर की श्रीलंका के लिए पहले मैच की ही तरह चुनौती होगी। हालांकि श्रीलंका के लिए अच्छी खबर ये है कि उसके नियमित कप्तान दिनेश चांडीमल निमेनिया से पूरी तरह ठीक होकर मैदान में वापसी करेंगे। चांडीमल के टीम में वापस आने से साथी खिलाड़ियों का हैसला बढ़ेगा। आपको बता दें कि 2015 में गाले में दिनेश चांडीमल ने भारत के खिलाफ 169 गेंदों में 162 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। हालांकि श्रीलंका को एक झटका पहले टेस्ट मैच के पहले ही दिन लग गया था जब शिखर धवन का कैच लपकने के चक्कर में असेला गुनारत्ने चोटिल हो गए थे। असेला बाकी बचे हुए सभी मैचों से बाहर हो गए हैं।

भारत के पास हैं नंबर वन और नंबर दो गेंदबाज
गेंदबाजों की बात करें तो भारत के पास आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के नंबर वन व नंबर दो के गेंदबाज हैं। हाल ही में जारी हुई आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में भारतीय स्पिनर रविंद्र जडेजा नंबर पर पहले से ही काबिज हैं जबकि अश्विन ने श्रीलंका के ही रंगना हेराथ को पछाड़ते हुए नंबर दो का स्थान कब्जाया है।


Click it and Unblock the Notifications
