Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvSL: पहले टेस्ट में अश्विन के नाम दर्ज हुआ ये बड़ा 'रिकॉर्ड'

कोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच आज (बुधवार) से गाले में खेला जा रहा है। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन टीम इंडिया यहां पहला मैच हर हाल में जीतना चाहेंगी। हालांकि मैच का नतीजा निकलने से पहले भारत के धाकड़ स्पिन गेंदबाज आर अश्विन ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज किया है। श्रीलंका के खिलाफ मैदान पर उतरते ही रविचंद्रन अश्विन ने इतिहास रच दिया। गाले में खेला जा रहा टेस्ट मैच अश्विन के करियर का 50वां टेस्ट मैच है। इसके साथ ही अश्विन 50 या इससे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले भारत के 30वें खिलाड़ी बन गए हैं।

श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में अश्विन ने इस बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया। अश्विन ने अब तक अपने करियर में 49 टेस्ट खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 25.22 के औसत के साथ 275 विकेट लिए हैं।

50वें टेस्ट मैच को लेकर अश्विन से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी सोचा था कि वे भारत के लिए 50 टेस्ट मैच खेल पाएंगे? इसपर अश्विन ने कहा, "नहीं, निश्चित तौर पर नहीं। मुझे लगता है कि मैं काफी भाग्यशाली हूं जो मैंने यहां तक का सफर तय किया। एक समय लोग मुझे टेस्ट क्रिकेट के लायक नहीं समझते थे। उनका मानना था कि मैं टेस्ट में उतना प्रभावशाली साबित नहीं हो पाऊंगा जितना की टी20I क्रिकेट में और इस वजह से टेस्ट क्रिकेट का पहला मैच मेरे लिए किसी चुनौती से कम नहीं था।" अश्विन ने आगे कहा कि पहले मैच में मैंने मैन ऑफ द मैच का खिताब भी जीता था।

यही नहीं उन्होंने पूर्व भारतीय मुख्य कोच अनिल कुंबले के साथ अपने रिश्तों को लेकर भी बयान दिया। अश्विन ने कहा कि कुबले के पास स्पिन के सारे गुण थे। उन्होंने कहा- "कुंबले ने मुझे बहुत कुछ सिखाया। उनका सीखा आज तक मेरे काम आ रहा है।"

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+