For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

फिर से चर्चा में लोकेश राहुल और एलिक्जिर नाहर की लवस्टोरी, जानिए क्यों?

नई दिल्ली। एक बार फिर से भारत के स्टार ओपनर केएल राहुल अपने निजी रिश्ते की वजह से सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बन गए हैं। दरअसल, लंबे वक्त से चर्चा है कि टीम इंडिया का ये डैशिंग यंग मैन मशहूर मॉडल और एंकर एलिक्जिर नाहर को डेट कर रहा है। वैसे राहुल तो इस वक्त टीम इंडिया के साथ श्रीलंका दौरे पर हैं लेकिन वो नाहर के इंस्ट्रागाम अकाउंट की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चित हो गए हैं।

अगर इजहार नहीं तो इंकार भी नहीं

अगर इजहार नहीं तो इंकार भी नहीं

वैसे तो दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात तो नहीं की लेकिन हां जब भी उन्हें लेकर बातें की गईं, दोनों ने इंकार और खंडन भी नहीं किया। राहुल तो नहीं लेकिन नाहर सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं और अपने जीवन से जुड़ी बहुत सारी बातों को वो सोशल प्लेटफार्म पर शेयर करती रहती हैं।

फाइव स्टार होटल में मार्केटिंग एसोसिएट

फाइव स्टार होटल में मार्केटिंग एसोसिएट

आप नाहर के इंस्टाग्राम अकाउंट को देखकर आसानी से पता लगा सकते हैं कि वो और लोकेश केवल दोस्त नहीं हैं। गौरतलब है कि एलिक्जिर नाहर स्पोर्ट्स होस्ट भी रह चुकी हैं और इस वक्त एक फाइव स्टार होटल में मार्केटिंग एसोसिएट हैं।

दोनों हॉट टॉपिक

वैसे इससे पहले भी ये दोनों हॉट टॉपिक तब बने थे जब लोकेश को चीयर करती हुईं नाहर चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिखाई दी थीं, अपनी चीयर वाली फोटो नाहर ने खुद अपनी ट्विटर अकाउंट पर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने राहुल के नाम की जर्सी पहनी हुई थी।

4 शतक और 8 अर्धशतक

4 शतक और 8 अर्धशतक

मालूम हो कि साल 2016 में के.एल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में 199 रन बनाए थे, जिसके बाद से उनका नाम एकदम से क्रिकेटप्रेमियों की जुबान पर चढ़ गया था, कप्तान विराट कोहली के बेहद चहेते कहे जाने वाले राहुल के खाते में तब 4 शतक और एक अर्धशतक था जबकि उनके अर्धशतकों की संख्या 8 हो चुकी है।

जर्नलिज्म, इकोनॉमिक्स और पॉलिटिकल साइंस

जर्नलिज्म, इकोनॉमिक्स और पॉलिटिकल साइंस

गौरतलब है कि एलिक्जिर बेंगलुरु की रहने वाली हैं और यहीं के इंटरनेशनल स्कूल से 2012 में IB में डिप्लोमा किया। उन्होंने बेंगलुरु के माउंट कार्मल कॉलेज से ही जर्नलिज्म, इकोनॉमिक्स और पॉलिटिकल साइंस की डिग्री ली। एलिक्जिर 2015 में कांग्रेस लीडर राहुल गांधी को ओपन लेटर लिखकर चर्चा में आई थीं फिलहाल अभी उन्हें लोग सोशल मीडिया पर राहुल की प्रेमिका के रूप में व्याखित कर रहे हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+