रोहित शर्मा ने फ्लाइट में सोती पत्नी को कुछ इस तरह से जगाया और फिर...
नई दिल्ली। श्रीलंका को उसी की ही धरती पर 9-0 से हराने के बाद भारतीय टीम इंडिया लौट आई है।ये दौरा भारत के लिए हर लिहाज से यादगार रहा है। टीम इंडिया के स्टार प्लेयर रोहित शर्मा आज सुबह भारत लौटे हैं।
रोहित ने अपनी और अपनी पत्नी रीतिका की एक सेल्फी इंस्ट्रागाम पर शेयर की है, जिसमें दोनों काफी फनी लग रहे हैं। तस्वीर में रोहित शर्मा अपनी पत्नी रीतिका को नींद से जगाते दिख दे रहे हैं। फोटो शेयर करने बाद रोहित शर्मा ने लिखा है कि एक घंटे की नींद के बाद हमें देखिए.. हम दोनों के एनर्जी लेवल का साफ पता चल रहा है।
तस्वीर में रोहित तो काफी फ्रेश दिख रहे हैं...
मालूम हो कि तस्वीर में रोहित तो काफी फ्रेश दिख रहे हैं लेकिन उनकी पत्नी को देखकर लग रहा है कि वो अभी और सोना चाहती हैं। गौरतलब है कि भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज में रोहित शर्मा ने 2 शतकों के साथ 302 रन बनाए औऱ बहुत सारे रिकार्ड भी अपने नाम किए।
17 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला
फिलहाल टीम अब कुछ दिन आराम करने के बाद फिर से सक्रिय हो जाएगी क्योंकि 17 सितंबर से उसे ऑस्ट्रेलिया से सीरीज खेलनी है। इस दौरान पांच वनडे और तीन टी-20 मैच खेले जाएंगे।
भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज, शेड्यूल
- 17 सितंबर - पहला वनडे, चेन्नई
- 21 सितंबर - दूसरा वनडे, कोलकाता
- 24 सितंबर - तीसरा वनडे, इंदौर
- 28 सितंबर - चौथा वनडे, बेंगलुरू
- 1 अक्टूबर - पांचवां वनडे, नागपुर
- 7 अक्टूबर - पहला टी-20, रांची
- 10 अक्टूबर - दूसरा टी-20, गुवाहाटी
- 13 अक्टूबर - तीसरा टी-20, हैदराबाद
This is us after an hour of sleep. The energy levels are clearly poles apart #SheMakesTravellingFun
A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45) on
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
