रॉयल बंगलौर ने मैच जीता
इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार को खेले गए मुक़ाबले में रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने कैलिस की शानदार बल्लेबाज़ी की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब को आठ विकेट से हरा दिया है.
बंगलौर की टीम ने एक ओवर और एक गेंद शेष रहते हुए ही जीत दर्ज कर ली.
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में पंजाब की टीम ने तीन विकेट खोकर 203 बनाए थे.
रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के सलामी बल्लेबाज़ कैलिस ने 55 गेंदों का सामना कर 89 रनों का योगदान दिया और टीम को जीत दिलाकर नाबाद रहे.
बंगैलोर की ओर से उथ्प्पा ने भी बेहतरीन पारी खेली और 21 गंदों का सामना कर टीम के स्कोर में 51 रन जोड़े.
किंग्स इलेवन की पारी
इससे पहले पंजाब की टीम ने एक मज़बूत शरुआत की और सलामी बल्लेबाज़ रवि बोपारा और बिसला ने शानदार बल्लेबाज़ी का सबूत दिया. दोनों खिलाडियों ने 152 रन बनाए, लेकिन उनकी ये शानदार पारी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रही.
पंजाब का पहला विकेट 15वें ओवर में बिसला का गिरा जब टीम का स्कोर 159 रन था. दूसरे विकेट के लिए युवराज आए लेकिन वो कैलिस का शिकार बने और जल्दी ही पवेलियन लौट गए. लेकिन उस समय तक बोपारा मैदान पर डटे हुए थे.
पंजाब के लिए माहेला जयवर्धने ने 13 गंदों का सामना करके 26 रनों का योगदान दिया.
पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया था.
वहींबंगलौर की पारी की शुरुआत ज़ाक कैलिस और एमके पांडे ने की और 74 रनों की साझेदारी हुई. पांडे 38 रन बनाकर चावला की गेंद पर पवेलियन लौट गए. जिसके बाद उथ्प्पा ने आतिशी बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया और टीम के जीत में अहम भूमिका निभाई. कोहली ने 16 रनों का योगदान दिया.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
