Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हॉकी: पाक को रौंद भारत फाइनल में

जोहोरबाहरु (मलेशिया)। भारत की अंडर-21 हॉकी टीम ने पाकिस्‍तान को 3-1 गोल से रौंद कर चार देशों के टूर्नामेंट के फाइलन में जगह बना ली है। फाइनल में भी भारत की भिड़ंत पाकिस्‍तान से ही होगी।

अंडर-21 हॉकी टूर्नामेंट में भारत ने पहले ही हाफ में पाकिस्‍तान पर दबाव बना लिया और अंत तक आगे नहीं बढ़ने दिया।

भारत की ओर से प्रमोद कुमार ने पहले मिनट में, कप्तान दिवाकर राम ने 14 वें मिनट में और दानिश मुज्तबा ने 19 वें मिनट में गोल किए। हाफटाइम तक भारत 3-0 से आगे था। दूसरे हाफ में पाकिस्तान ने महज एक गोल 51 वें मिनट में किया। पाक की ओर से यह गोल मुहम्मद अतीक ने पेनल्टी कॉर्नर से किया।

भारत ने इससे पहले मेजबान मलेशिया को 3-1 से और सिंगापुर को 12-0 से हराया था। भारतीय टीम लगातार तीन मैच जीत कर व पाकिस्तान दो मैच जीत कर फाइनल में पहुंची।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+