मीरपुर। गुरूवार को होने वाले वनडे मैच के लिए पूरी तरह से तैयार भारत के मिडिल आर्डर के विस्फोटक बल्लेबाज सुरेश रैना ने कहा कि वो और उनकी टीम बांग्लादेश को हल्के में लेने की गलती नहीं कर रही है। रैना ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्किन अहमद की भी तारीफ की और कहा कि विश्व कप में अहमद ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया।
इसलिए हमारी पूरी टीम कल के मैच के लिए पूरी तैयारी के साथ उतरेगी। रैना ने कहा कि बांग्लादेश की टीम में मैच पलटने और जीतने की पूरी क्षमता है इसलिए कल का मैच वाकई में काफी रोमांचक होगा। गौरतलब है की टीम इंडिया बांग्लादेश के साथ तीन वन डे खेलेगी।