बीसीसीआई को तगड़ा झटका, हो सकता है 1500 करोड़ का नुकसान
दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद में बीसीसीआई को बुधवार को बड़ा झटका लगा। आईसीसी की बोर्ड बैठक में वह बुधवार को बीसीसीआई अलग-थलग पड़ गया, जहां बहुमत ने आईसीसी को चलाने और उसको होने फायदे को लेकर बदलाव के पक्ष में मतदान किया गया।
दुबई में आईसीसी बोर्ड बैठक के पहले दिन संचालन ढांचे में बदलाव के अलावा नए राजस्व मॉडल को भी मतदान के लिए रखा गया। इस बैठक में बीसीसीआई , आईसीसी संचालन और संवैधानिक बदलावों पर मतदान में 1-9 से हार गया। बड़े टकराव का कारण रहे राजस्व मॉडल पर भारत के पक्ष में सिर्फ 2, जबकि विपक्ष में 8 मत पड़े। बीसीसीआई के पक्ष में सिर्फ श्रीलंका ने ही मतदान किया।
दुबई में मौजूद बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को जानकारी देते हुए कहा कि हां मतदान खत्म हो गया है। यह राजस्व मॉडल के पक्ष में 8-2 और संवैधानिक बदलावों के पक्ष में 9-1 से रहा है। बताया जा रहा है कि इससे भारत को 1500 करोड़ रुपए का नुकसान हो सकता है। साथ ही अभी भी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के खेलने पर भी संशय बरकरार है। क्योंकि भारत ने अपनी टीम की घोषणा नहीं की है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
