For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अगर इंद्रदेव मेहरबान हुए तो भारत बिना मैच खेले पहुंचेगा फाइनल में

सिडनी। विश्वकप के पहले सेमीफाइनल में बारिश की वजह से मैच को 43 ओवर का करना पड़ा है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले मैचों में भी बारिश खलल डाल सकती है। ऐसे में गुरुवार को सिडनी में खेले जाने वाले भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में बारिश बड़ी दिक्कत बन सकती है। लेकिन अगर इस बार आईसीसी के नियमों पर नजर डालें तो भारत बिना मैच खेले भी विश्वकप के फाइनल में पहुंच सकता है।

दरअसल अगर भारत के मैच में बारिश खलल डालती है और मैच नहीं हो पाता है तो 27 मार्च रिजर्व डे को तौर पर रखा गया है। लेकिन अगर बारिश के चलते 27 मार्च को भी मैच नहीं हो पाया तो भारत बिना मैच खेले भी विश्वकप के फाइनल में पहुंच जाएगा।

दरअसल आईसीसी ने बारिश के हालातों पर नजर रखते हुए इससे निपटने के लिए पूल मैचों में इसका प्रबंध कर दिया था। अगर बारिश के चलते किसी भी परिस्थिति में मैच नहीं हो पाता तो जो भी टीम पूल टेबल में टॉप पर रहेगी वो फाइनल में पहुंच जाएगी।

ऐसे में अगर बारिश के चलते भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच नहीं हो पाता तो भारत को आसानी से फाइनल में प्रवेश मिल जाएगा। आपको बता दें कि पूल टेबल में भारत सबसे उपर है जिसका उसे लाभ इन परिस्थितियों में मिल सकता है। वहीं ऑस्ट्रेलिया अपने पूल में दूसरे नंबर पर थी। जिसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ सकता है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+