गौर हो कि भारत ने सन 2000 में मोहम्मद कैफ की कप्तानी में, 2008 में विराट कोहली की कप्तानी में और 2012 में उन्मुक्त चंद की कप्तानी में विश्वकप जीता था। जबकि पाकिस्तान ने यह विश्वकप 2004 और 2006 में जीता।
यह अंडर-19 विश्वकप का दसवां संस्करण होगा। पहला विश्वकप 1988 में खेला गया था। आस्ट्रेलिया ने 1988, 2002 और 2010 में विश्वकप जीता था। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी।
टीमें-
ग्रुप 'ए'- भारत, पाकिस्तान, स्कॉटलैंड, पापुआ न्यू गिनी
ग्रुप 'बी'- आस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, नामीबिया
ग्रुप 'सी'- दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज, जिम्बाब्वे, कनाडा
ग्रुप 'उी'- न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका, यूएई।
अब तक विजेता बनी टीमें-
1988- इंग्लैंड
2000- भारत
2002- आस्ट्रेलिया
2004- पाकिस्तान
2006- पाकिस्तान
2008- भारत
2010- आस्ट्रेलिया
2012- भारत