आईसीसी ने घोषणा की है कि 2016 का ट्वेंटी-20 विश्वकप, 2021 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और साल 2023 में 50 ओवरों वाले विश्वकप की मेजबानी भारत को करेगा। खास बात है कि टी-20 विश्वकप और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की मेजबानी भारत पहली बार करेगा।
वहीं 50 ओवरों के वर्ल्ड कप की मेजबानी चौथी बार करेगा। आईसीसी ने अपने सालाना सम्मेलन में साल 2015 से 2023 तक के लिए अपने वैश्विक कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने के दौरान इन तीनों प्रतियोगिताओं का आवंटन भारत को किया।