विश्वकप 2023 और चैंपियन ट्रॉफी 2021 की मेजबानी करेगा भारत
नई दिल्ली। साल 2023 का विश्व कप और साल 2021 का चैंपियन ट्रॉफी भारत में होगा। भारत विश्वकप 2023 की मेजबानी करेगा। क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट की जिम्मेदारी भारत को मिल गई है। बीसीसीआई ने अपनी स्पेशल जनरल मीटिंग के बाद मीडिया को इस बारे में जानकारी दी और कहा कि ऐसा पहली बार होगा जब भारत में एक के बाद एक दो बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट होंगे।
आपको बता दें कि भारत इससे पहले तीन बार चैंपियन ट्रॉफी की मेजबानी कर चुका है। साल 1987, 1996 और 2011 में चैंपियन ट्रॉफी का आयोजन क्या गया था। अब एक बार फिर से साल 2021 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भी भारत ही करेगा।
वहीं वर्ल्ड कप की बात करें तो साल 2011 का वर्ल्ड कप टूर्नामेंट भारत ने आयोजिक किया गया था। अपनी मेजबानी में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया ने खिताब अपने नाम किया था। उस मैच में भारत ने महेन्द्र सिंह धौनी की कप्तानी में श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप अपने नाम किया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
