न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुबमन गिल ने जड़ा शानदार दोहरा शतक
नई दिल्ली: भारत के उदीयमान बल्लेबाज शुबमन गिल ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ नाबाद 204 रनों की पारी खेल दी है जिसकी बदौलत भारतीय टीम इस गैर आधिकारिक टेस्ट मैच को ड्रा करने में कामयाब रही। यह दो टेस्ट मैचों की सीरीज है।
गिल ने मैच के अंतिम दिन दोहरा शतक ठोका। अपनी पारी के दौरान 279 गेंदों का सामना किया जिसमें 204 रन उनके बल्ले से निकले। उन्होंने 22 चौके और 4 छक्के भी जड़े।
गिल के अलावा भारत की दूसरी पारी में प्रियांक पांचाल और कप्तान हनुमा विहारी के भी शतक आए। पांचाल ने 115 और विहारी ने 113 गेंदों पर 100 रनों की तेज पारी खेली। इन सब प्रदर्शनों के बूते भारत इस पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 448 रन बनाने में सफल हो सका।
भारतीय टीम ने इस मैच की पहली पारी में केवल 216 रन ही बनाए थे लेकिन उस मुकाबले में भी गिल का बल्ला चमका था और उन्होंने तूफानी पारी खेलते हुए 83 गेंदों पर 83 रन ठोक दिए थे। जबकि हनुमा विहारी ने 51 रनों का योगदान दिया था।
पिछले साल भी गिल ने वेस्टइंडीज ए के खिलाफ गैर आधिकारिक टेस्ट के दौरान दोहरा शतक ठोका था।
उस पारी के साथ ही गिल भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए सबसे कम उम्र में दोहरा शतक जमाने वाले बल्लेबाज बने थे। गिल ने यह कारनामा 19 साल 334 दिनों की उम्र में किया था।
ऐसा करके उन्होंने गौतम गंभीर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। गंभीर ने 20 साल 124 दिनों की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
