For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टी20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20I सीरीज खेलेगा भारत- रिपोर्ट

नई दिल्लीः बीसीसीआई टी20 वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेलने की योजना बना रहा है। टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के एक सीनियर सूत्र ने इस बारे में बात की है।

भारत और साउथ अफ्रीका को पिछले साल मार्च में खेलना था लेकिन वह सीरीज रद्द हो गई थी और अब ये दोनों देशों के लिए एक अवसर होगा। वहीं अगर कैलेंडर की बात करें तो इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद से टीम इंडिया को कोई भी टी20 सीरीज नहीं खेलनी है लेकिन भारतीय खिलाड़ी आईपीएल में खेलकर इसकी कसर पूरी करते हैं।

भारत को अब बड़ा इंटरनेशनल प्रोग्राम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तौर पर खेलना है। इसके बाद सितंबर के बीच में एशिया कप भी खेला जा सकता है।

साल के अंत में न्यूजीलैंड की टीम भारत में टेस्ट मैच खेलने आएगी। जबकि बाद में भारत को साउथ अफ्रीका का दौरा करना है।

भारतीय टीम में टेस्ट स्तर जितना ऊंचा है उतना ही कमतर टी20 दिखाई देता है क्योंकि यहां पर इंग्लैंड बहुत शक्तिशाली मालूम पड़ रहा है और अगर अंग्रेज वर्ल्ड कप में भी ऐसे ही मारकाट करते रहे तो दुनिया की किसी भी टीम को उनके लिए रोकना मुश्किल होगा।

दूसरी और भारत ने मौजूदा सीरीज में फील्डिंग में गलतियां करके इंग्लैंड को मौके दिए हैं। कोहली ने भी कैच छोड़े हैं। कोहली ने 2019 के बाद से टी20 में अब तक छह कैच छोड़ दिए हैं जो कि टेस्ट खेलने वाले बाकी खिलाड़ियों से ज्यादा हैं।

फिलहाल सीरीज 2-1 से इंग्लैंड के पक्ष में चल रही है और चौथा मैच आज खेला जा रहा है। भारत आज भी हारा तो सीरीज का फैसला अंग्रेजों के पक्ष में हो जाएगा।

Story first published: Thursday, March 18, 2021, 10:13 [IST]
Other articles published on Mar 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+