IND vs NZ: सचिन-विराट-धोनी की खास लिस्ट में शामिल हुए रोहित शर्मा, ओवल में बनाया रिकॉर्ड
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को बे-ओवल के मैदान पर खेले गये टी20 सीरीज के आखिरी मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने मैच को जीतकर पहली बार विदशी सरजमीं पर 5-0 से क्लीन स्वीप किया। इस मैच के दौरान रोहित शर्मा ने दूसरे ओवर में भारतीय टीम को शुरुआती झटका लगने के बाद केएल राहुल के साथ पारी को संभाला और टी20 क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथा अर्धशतक लगाया।
और पढ़ें: IND vs NZ: बे-ओवल के इस ओवर में फिसल गया था भारत के हाथों से मैच, शार्दुल ने कराई वापसी
हालांकि मैच के दौरान वह चोटिल हो गये और रिटायर्ड हर्ट होकर वापस चले गये। इसके चलते वह दूसरी पारी में फील्डिंग के लिये नहीं उतरेस उनकी जगह केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह मिलकर टीम की कमान संभाली और भारत को विजयी बनाया। रोहित शर्मा ने कीवी टीम के खिलाफ अर्धशतकीय पारी के चलते एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आइये एक नजर आंकड़ों पर डालते हैं:
और पढ़ें: IND vs NZ: ओवल में रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, टी20 में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 14 हजारी बने रोहित शर्मा
बे-ओवल के मैदान पर रोहित शर्मा ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर के 14 हजार रन पूरे कर लिये हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 रन बनाते ही रोहित शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 14 हजार रन पूरे कर लिये। इसके साथ ही वह ऐसा करने वाले दुनिया के 43वें और भारत के 8वें बल्लेबाज बन गए हैं।
रोहित ने 32 टेस्ट मैचों में 2141 रन, 224 वनडे मैच में 9115 रन और 107 टी-20 में 2713 रन बनाए हैं।

सचिन-द्रविड़-कोहली के खास क्लब में हुए शामिल
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 14000 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो रोहित शर्मा आठवें खिलाड़ी बन गये हैं। इस फेहरिस्त में उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, विराट कोहली, सौरव गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी, वीरेंद्र सहवाग और मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम शामिल हैं।
रोहित शर्मा ने टी20 के आखिरी मैच में 41 गेंदों का सामना किया और 3 चौके, 3 छक्के की मदद से 60 रन की पारी खेली।

विराट को पछाड़ इस मामले में बने नंबर 1
टी20 प्रारूप में यह रोहित शर्मा का 25वां अर्धशतक है। इसके साथ ही वह टी20 प्रारूप में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गये। उन्होंने इस मामले में विराट कोहली (24) को पीछे छोड़ दिया। इस लिस्ट में मार्टिन गप्टिल, पॉल स्टर्लिंग (17 अर्धशतक के साथ) तीसरे नंबर पर काबिज हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
