Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2019, RCB vs SRH: बेंगलुरु ने चार विकेट से जीता अपना अंतिम लीग मैच

नई दिल्ली। आईपीएल 2019 सीजन के अपने अंतिम मैच से आरसीबी को जैसा प्रदर्शन करने की जरूरत की, इस टीम ने वैसा ही किया। पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी इस टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से हराकर उनकी मुसीबत काफी ज्यादा बढ़ा दी हैं। इस हार के साथ अब हैदराबाद के 14 मैचों में 12 अंक हैं और यदि राजस्थान रायल्स ने आज (4 मई) के मैच में जीत दर्ज कर ली होती तो इस हार से हैदराबाद का भी सफर समाप्त हो जाता। लेकिन अब इस टीम को 5 मई को होने वाले सीजन के अंतिम लीग मैचों पर निर्भर रहना होगा।

आरसीबी की बल्लेबाजी की बात करें तो उसको जीत के लिए हैदराबाद ने 176 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसका पीछा करते हुए टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पार्थिव पटेल (0), विराट कोहली (16) और डिविलियर्स (1) जैसे बड़े नाम कुछ नहीं कर पाए। उसके बाद दो ऐसे बल्लेबाजों ने मोर्चा संभाला जो जिन्होंने अभी तक कुछ बड़ा नहीं किया था। खासकर शिरमोन हेटमायर (75 रन, 47 गेंद) ने बताया कि क्यों वे विंडीज का उज्जवल भविष्य हैं।

गुरकीरत सिंह ने भी उतनी ही बेहतरीन पारी खेलते हुए 48 गेंदों पर 65 रन बनाए। आरसीबी को मैच के अंत तक कुछ झटके जरूर लगे लेकिन तब तक वे मैच को अपनी गिरफ्त में ले चुके थे। हैदराबाद की ओर से भुवी को दो और खलील अहमद को तीन विकेट मिले।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने केन विलियमसन (70 रन, 43 गेंद) की पारी के दम पर 175 रनों का स्कोर खड़ा किया था। आरसीबी की ओर से नवदीप सैनी ने फिर से प्रभावित करते हुए दो विकेट लिए जबकि सुंदर को 3 विकेट मिले।

Story first published: Sunday, May 5, 2019, 0:06 [IST]
Other articles published on May 5, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+