Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नागपुर टेस्ट का ताज़ा स्कोर

नागपुर में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में खेले जा रहे खेल का ताज़ा स्कोर.

पहले दिन सचिन तेंदुलकर का शतक एक प्रमुख आकर्षण रहा. यह उनका 40 वाँ टेस्ट शतक था. सचिन तेंदुलकर 109 रन बनाकर आउट हुए.

पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक पाँच विकेट पर 311 रन बना लिए थे.

सौरभ गांगुली, 27 और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चार रन बनाकर खेल रहे थे और दूसरे दिन इसके आगे खेल शुरु किया है.

जल्दी-जल्दी तीन विकेट गँवाने के बाद सचिन और वीवीएस लक्ष्मण ने न सिर्फ़ पारी संभाली बल्कि अच्छी साझेदारी भी की.

नागपुर में सौरभ गांगुली अपना आख़िरी टेस्ट मैच खेल रहे हैं. सिरीज़ शुरू होने से पहले ही गांगुली ने घोषणा कर दी थी कि वे इस टेस्ट सिरीज़ के बाद अंतररराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे.

गौतम गंभीर पाबंदी के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं.

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया था.

अहम मैच

चौथा और अंतिम टेस्ट कई मायनों में अहम है.

एक तो यह टेस्ट महेंद्र सिंह धोनी का स्थाई कप्तान के रूप में पहला टेस्ट है वहीं सौरभ गांगुली यहाँ अंतिम बार भारतीय टीम की ओर से मैदान में उतरे हैं.

साथ ही वीवीएस लक्ष्मण अपना 100 वाँ टेस्ट खेलने रहे हैं वहीं एम विजय ने अपने टेस्ट जीवन की शुरुआत की है.

नागपुर टेस्ट से ही भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही इस सिरीज़ का भी फ़ैसला होना है.

भारत सिरीज़ में 1-0 से आगे है और वह इस पर तभी कब्ज़ा जमा सकता है जब वह या तो नागपुर टेस्ट जीते अथवा ड्रॉ करे.

दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ये मैच जीतकर सिरीज़ बराबर करना चाहेगा.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+