विशाखापट्टनम टेस्ट: मैच के दौरान पुजारा पर बुरी तरह गुस्साए विराट, जानिए क्यों?
विशाखापट्टनम। इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में आज शानदार खेल का परिचय देते हुए चेतेश्वर पुजारा और कप्तान कोहली ने ना केवल भारत को संकट से उबारा बल्कि दोनों ने शानदार शतक भी जड़े।
लेकिन इस शानदार खेल के बीच एक पल ऐसा भी आया था जब अचानक से कप्तान विराट कोहली डैशिंग बैटसमैन चेतेश्वर पुजारा पर बुरी तरह से गु्स्सा गए और गु्स्से में वो मैदान पर पुजारा पर बुरी तरह चिल्लाए भी।
दरअसल मैच के 18वें ओवर में विराट ने राशिद की बॉल पर एक रन लिया और नॉन स्ट्राइकर पर आ गए लेकिन वो बॉल मिस फील्डिंग की शिकार हुई, जिसे देखते हुए पुजारा ने बिना विराट को देखे रन लेने के लिए दौड़ लगा दी लेकिन विराट इस बात के लिए रेडी नहीं थे और वो पुजारा पर चिल्लाए लेकिन तब तक पुजारा आधी क्रीज तक दौड़ आए थेे।
लेकिन विराट की ओर से चिल्लाए जाने पर वो वापस लौटे और उनका बल्ला उनके हाथ से छूट गया और बामुश्किल ड्राईव लगाकर क्रीज तक पहुंचे। पूजारा का ये दो रन का लालच टीम को संकट में ला सकता था इसलिए कप्तान कोहली का गुस्साना स्वाभाविक ही था।
देखें वीडियो...
Vk abused pic.twitter.com/xaSakC36V9
— Gautam Gambhir (@cricketworms) 17 November 2016
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

