नई दिल्ली। फिरोज शाह कोटला के मैदान पर जिस तरह से टीम इंडिया ने ऐतिहासिक जीत हासिल की उसने टीम इंडिया को आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया है।
पहले स्थान पर अभी भी 114 अंको के साथ दक्षिण अफ्रीका शीर्ष पर बनी हुई है। जबकि बेहतरीन जीत के बाद 111कों के साथ टीम इंडिया दूसरे स्थान पर पहुंची है। वहीं 109 अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर और पाकिस्तान भी 109 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।
इस सीरीज से पहले टीम इंडिया चौथे स्थान पर थी, लेकिन चार मैचों की इस श्रंखला में शानदार 3-0 से जीत के बाद भारतीय टीम दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है।
7 दिसंबर को आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग
1- दक्षिण अफ्रीका- 114
2- भारत- 111
3- ऑस्ट्रेलिया- 109
4- पाकिस्तान- 109
5- इंग्लैंड- 99
6- न्यूजीलैंड- 95
7- श्रीलंका- 94
8- वेस्ट इंडीज- 76
9- बांग्लादेश- 47
10- जिम्बाब्वे- 5