For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पहली बार एक ही चार्टर प्लेन से कोहली और मिताली की टीम जाएगी इंग्लैंड, खिलाड़ियों के लिए सख्त निर्देश

नई दिल्ली। भारतीय टीम 2 जून को मुंबई से इंग्लैंड के दौरे के लिए रवाना होगी और क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार है जब भारतीय टीम के साथ महिला क्रिकेट टीम में भी उसी चार्टर प्लेन में इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी। विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबले के साथ इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। जबकि मिताली राज की अगुवाई में महिला क्रिकेट टीम 18 जून से इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट और 3 वनडे मुकाबले खेलेगी।

19 मई को खिलाड़ी मुंबई में होंगे इकट्ठा
इंसाइड स्पोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड के दौरे पर जा रहे एक खिलाड़ी ने बताया कि हमे कहा गया है कि 19 मई को सभी लोग इकट्ठा हो और सख्त क्वारेंटीन पूरा करने के बाद हम लोग इंग्लैंड के लिए जून में रवाना होंगे। इंग्लैंड पहुंचने के बाद दोनों ही टीमें एक हफ्ते तक इंग्लैंड में आईसोलेशन में रहेंगी और इसके बाद दोनों ही टीमें अपन अभ्यास सत्र शुरू करेंगी। बीसीसीआई इंग्लैंड दौरे से पहले अपनी तैयारियों में जुट गया है। इंडिया बोर्ड ने खिलाड़ियों के लिए कोविड-19 टेस्ट की व्यवस्था की है। हर खिलाड़ी और उनके परिवार के सदस्य जो इंग्लैंड के दौरे पर जा रहे हैं उनका टेस्ट किया जाएगा। इसके बाद ही इन लोगों को बीसीसीआई के सुरक्षित बायो बबल में शामिल किया जाएगा।

सख्त नियम के पालन करने होंगे
जो खिलाड़ी मुंबई में रहते हैं जिसमे विराट कोहली, रोहित शर्मा, अजिंक्या रहाणे व अन्य खिलाड़ी शामिल हैं उन्हें छूट दी गई है कि वह अपने घर में ही एक हफ्ते के सख्त क्वारेंटीन में रहे और इसके बाद कोरोना टेस्ट होने के बाद वह बायो बबल में शामिल हो सकते हैं। बीसीसीआई ने सभी खिलाड़ियों को कोरोना की वैक्सीन का टीका लगवाने का भी निर्देश दिया है, इसके लिए खुद बीसीसीआई व्यक्तिगत रूप से इसकी व्यवस्था कर रहा है। वैक्सीन की दूसरी डोज की व्यवस्था बीसीसीआई इंग्लैंड में ही खिलाड़ियों के लिए करेगा। अधिकतर खिलाड़ियों ने वैक्सीन की पहली डोज ले ली है।

तीन महीने का लंबा दौरा
भारतीय पुरुष टीम तकरीबन तीन महीने के लंबे दौरे पर इंग्लैंड जा रही है। कुल 24 खिलाड़ी इस दौरे पर जा रहे हैं। भारतीय टीम पहले साउथैंपटन में टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 18 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 4 अगस्त से 5 टेस्ट मैचों की सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी। भारतीय टीम में कई युवा चेहरों को मौका दिया गया है, जबकि पृथ्वी शॉ और भुवनेश्वर कुमार को टीम में जगह नहीं मिल पाई है। वहीं भारतीय महिला टीम की बात करें तो 16 जून से ब्रिस्टल में टीम एक टेस्ट मैच खेलेगी, इसके बाद 27 जून से तीन वनडे खेलेगी,तीसरा मुकाबला 30 जुलाई को खेला जाएगा।

भारतीय टीम
विराट कोहली, रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्या रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, केएल राहुल, रिद्धिमान साहा

महिला टीम
मिताली राज, स्मृति मंदाना, हरमनप्रीत कौर, पुनम राउत, प्रिया पुनिया, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिज, शेफाली वर्मा, स्नेह राना, तानिया भाटिया, इंद्राणी रॉय, झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे, पूजा वस्त्रकर, अरुंधती रेड्डी, पूनम यादव, एकता बिष्ट, राधा यादव

Story first published: Monday, May 17, 2021, 16:51 [IST]
Other articles published on May 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+