भारत के अफ्रीका दौरे से पहले डिविलियर्स ने दिया बड़ा बयान, 'हरी पिच बनाने से कुछ नहीं होगा'
नई दिल्ली। श्रीलंका के साथ सीरीज के बाद टीम इंडिया अगले साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करने जा रही है। देखा जाए तो भारत अफ्रीका दौरे की तैयारी अनौपचारिक रूप से कर रहा है। हालांकि इसके लिए कोई विशेष तैयारी नहीं बल्कि अपने ही देश में लगातार क्रिकेट खेल कर रहा है। हालांकि भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इसका विरोध किया और अंत में उन्हें श्रीलंका के साथ वनडे सीरीज से आराम दे दिया गया है।

श्रीलंका के साथ मैच में हरी पिच का इस्तेमाल कर रहा है
दक्षिण अफ्रीका की पिचें ज्यादा हरी और घास वाली होती हैं। ऐसे में तेज गेंदबाजों को खासा मदद मिलती है। इसीलिए कहा जा रहा है कि अफ्रीका की तैयारियों के लिए भारत ने श्रीलंका के साथ मैच में हरी पिच का इस्तेमाल कर रहा है। लेकिन दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के कप्तान और दुनिया के सबसे धाकड़ बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का इससे ताल्लुक नहीं रखते।

रखना होगा कि उन्हें हमारे जैसे गेंदबाजों का सामना करने को नहीं मिलेगा
डिविलियर्स का कहना है कि भारत में हरी, घास वाली पिच तैयार करने से टीम इंडिया को ज्यादा फायदा नहीं होगा क्योंकि उन्हें यहां अभ्यास करने के लिए वह गेंदबाज नहीं मिलेंगे जिनका सामना उन्हें दक्षिण अफ्रीका में करना है।
खबरों के मुताबिक डिविलियर्स ने कहा, "इससे उन्हें कुछ मदद मिल सकती है लेकिन टीम इंडिया को याद रखना होगा कि उन्हें हमारे जैसे गेंदबाजों का सामना करने को नहीं मिलेगा। उन्हें यहां उन गेंदबाजों का सामना करना होगा जो यहीं के हैं और जानते हैं कि किस एरिया में किस तरह से गेंदबाजी करनी है।"

विराट अनुशासित और जल्द स्थितियों में ढल जाने वाला शख्स
डिविलियर्स ने ये भी कहा कि किसी देश में सीरीज खेलने से पहले वहां करीबन एक महीने का समय गुजारना सबसे अच्छा तरीका है लेकिन हमारे मौजूदा शेड्यूल में ये असंभव है। अगर आप जल्दी आने के लिए तैयार हैं तो आपको लंबे समय तक अपने घर से दूर रहना पड़ सकता है।
हालांकि विराट कोहली की तारीफ करते हुए डिविलियर्स ने कहा कि वह अनुशासित और जल्द स्थितियों में ढल जाने वाला शख्स है। अगर उसे लगता है कि यही विदेशी दौरों की तैयारी करने का सबसे सही तरीका है तो उसे सभी संभावनाओं पर विचार करना चाहिए।

वापसी कर सकते हैं डिविलियर्स
दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स आने वाले घरेलू सीजन में द. अफ्रीकी टीम में वापसी को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं। वह टेस्ट क्रिकेट करीब एक साल से नहीं खेले हैं। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि डिविलियर्स भारत के खिलाफ सीरीज में अपना बल्ला लहरा सकते हैं। बता दें कि भारतो को दक्षिण अफ्रीका में 3 टेस्ट, 6 वनडे और 3 टी20 खेलने हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
