For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत-श्रीलंका सीरीज: धवन पर किस्मत मेहरबान, चोटिल मुरली की जगह मिला मौका

नई दिल्ली। इसे आप शिखर धवन की किस्मत और मुरली विजय की बदकिस्मती कह सकते हैं क्योंकि जहां मुरली विजय को चयन के बाद भारत-श्रीलंका सीरीज से आउट होना पड़ा है, वहीं टेस्ट के लिए अनफिट बताए जा रहे शिखर धवन को उनकी जगह टीम में मौका मिला है।

इस बारे में सोमवार को बीसीसीआई ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने चोटिल मुरली विजय के स्थान पर शिखर धवन को श्रीलंका दौरे के लिए टेस्ट टीम में चुना है।

मुरली विजय की कलाई में चोट

गौरतलब है कि मुरली विजय को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में कलाई में चोट लग गई थी जो अभी तक पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है इसलिए बीसीसीआई ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। मालूम हो कि टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर तीन टेस्ट मैच, पांच वन डे और एक टी-20 मैच खेलेगी।

अब टेस्ट टीम इस प्रकार है...

टीम : विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), ईशांत शर्मा, उमेश यादव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, अभिनव मुकुंद।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+