For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Preview: विंडीज के खिलाफ सीरीज में अजेय बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया

कमजोर वेस्टइंडीज को तीसरे वनडे में हराकर सीरीज में अजेय बढ़त बनाने के इरादे से भारतीय टीम शुक्रवार को मैदान में उतरेगी।

नॉर्थ साउंड (एंटिगो), 29 जून: कमजोर वेस्टइंडीज को तीसरे वनडे में हराकर सीरीज में अजेय बढ़त बनाने के इरादे से भारतीय टीम शुक्रवार को मैदान में उतरेगी। पांच मैचों की वनडे सीरीज में पहला मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद भारतीय टीम ने दूसरा मैच 105 रनों के अंतराल से जीता था। भारत सीरीज में 1-0 से आगे है।

दूसरे वनडे में भारतीय टीम ने दिखाई थी अपनी ताकत
दूसरे वनडे में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। न केवल गेंद बल्कि बल्ले से भी कमाल किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 43 ओवर के खेल में 5 विकेट के नुकसान पर 310 रन बनाए थे। भारत के लिए अजिंक्या रहाणे ने शानदार शतक लगाया था। इसके अलावा शिखर धवन एक बार फिर से रनों की बरसात की, धवन ने 63 रन बनाए। कप्तान विराट कोहली ने भी तूफानी अंदाज में रन बनाए और 66 गेंदों में 87 रन बनाकर आउट हुए।

कुलदीप यादव ने किया प्रभावित
भारत के लिए अपना पहला मैच खेलने वाले चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया। कुलदीप ने 9 ओर में 50 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट झटके थे। (कुलदीप यादव का डेब्यू मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था जिसमें उन्हें गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला था।) तीसरे मैच में भी कप्तान कोहली को कुलदीप यादव से इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

धोनी युवी से होगी कप्तान कोहली को उम्मीदें
इसके अलावा युवराज सिंह और धोनी से भी उम्मीद होगी कि वे मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी को मजबूती दें। दूसरे और दूसरे मैच में युवराज सिंह मे क्रमशः 4 और 14 रन बनाए। हालाकि बेनतीजा रहे पहले मैं में धोनी 9 रन और दूसरे मैच में 13 रन बनाकर नाबाद रहे थे। लेकिन धोने का बल्ला तेजी से रन बनाने में सफल नहीं हो रहा है। हालांकि हार्दिक पांड्या और केदार जाधव तेजी से रन बनाने में सफल बल्लेबाजों के चलते भारतीय मिडिल ऑर्डर काफी मजबूत है। इसके अलावा अश्विन को हम सभी जानते हैं कि वो गेंद के अलावा बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।

भुवी-उमेश के कंधों पर पेस अटैक का जिम्मा
गेंदबाजी विभाग में भारतीय टीम में पेस अटैक की जिम्मेदारी एक बार फिर से भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव के कंधों पर होगी। इसके अलावा हार्दिक पांड्या अहम रोल निभा सकते हैं। वहीं स्पिन का जिम्मा युवा कुलदीप यादव और आर अश्विन के कंधों पर होगा।

वेस्टइंडीज नें किए हैं दो बदलाव
वहीं दूसरे मैच में करारी हार के बाद वेस्टइंडीज ने बड़े बदलाव किए हैं। केली होप और सुनील अंब्रिस को बचे हुए मुकाबलों के लिए टीम में शामिल किया गया है। होप और अंब्रिस को जोनाथन कार्टर और केसरिक विलियम्स की जगह टीम में शामिल किया गया है।

टीम स्वॉयड

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, युवराज सिंह, एमएस धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दीक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, उमेश यादव, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत।

वेस्ट इंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), सुनील अंब्रिस, देवेंद्र बिशु, रोस्टन चेस, मिगेल कमिंस, केली होप, शाय होप (विकेटकीपर), अल्जररी जोसेफ, इविन लुईस, जेसन मोहम्मद, एशले नर्स, कीरान पॉवेल, रोवमान पावेल
मैच समयः 6.30PM IST

कहां देखेंः 10 स्पोर्ट्स पर लाइव, सोनी सिक्स पर भी

अगला वनडेः 2 जुलाई, 6.30 PM IST

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+