नई दिल्ली। श्रीलंका दौरे पर अंडर-19 टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले दिल्ली के विकेटकीपर बल्लेबाज अनुज रावत विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। अनुज पर आरोप है कि पिछले साल मॉरिशस में गैरमान्यता प्राप्त टी20 लीग में खेलने गए थे जिसमें पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया था।पिछले साल जून में आयोजित हुए इस टूर्नामेंटम में असद पठान जैसे खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
ब्रिटेन या बांग्लादेश में लीग क्रिकेट खेलने के बीसीसीआई से एनओसी(अनापत्ति प्रामण पत्र)लेना होता है।लेकिन मॉरिशस में 60 दिन से कम की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों को वीजा की जरूरत नहीं होती।
इस रियायत के चलते इन खिलाड़ियों ने बीसीसीआई से आज्ञा नहीं ली। हालांकिअंडर 19 विश्व कप के स्टार खिलाड़ी मंजोत कालरा ने बीसीसीआई से अनुमाति मांगी थी लेकिन उन्हें अनुमति नहीं दी गई।
वीडियो के जरिए लगा पता:
अनुज के टूर्नामेंट में खेलने का पता एक यूट्यूब वीडियो के जरिए लगा।इस मैच में पाकिस्तान के हसन रजा भी मौजूद दिखे। जिनका नाम अल जजीरा के एक स्टिंग में आया था।
बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी को इस बात का पता लगने के बाद उन्हें काफी हैरानी हुई उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जूनियर खिलाड़ी ऐसे आयोजनों में हिस्सा ले रहे हैं।