IND vs BAN Test : हैट्रिक लेने के इरादे में थे मोहम्मद शमी, अपनी कमाल गेंदबाजी पर कही ये बातें
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में मेहमान टीम बांग्लादेश पर शिकंजा कस लिया है। इंदाैर में जारी पहले टेस्ट के पहले दिन पूरी तरह से भारत का दबदबा रहा। बांग्लादेश ने टाॅस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन उनका यह फैसला भारतीय गेंदबाजों ने गलत साबित कर दिया। बांग्लादेश की पूरी टीम महज 150 रनों ही सिमट गई। जहां तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने 2 विकेट झटके तो वहीं मोहम्मद शमी ने भी 3 विकेट झटके। शमी ने पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद अपनी गेंदबाजी को लेकर बात करते हुए बताया कि उनके मन में एक समय हैट्रिक लेने का ख्याल था।
इस अहम तेज गेंदबाज ने कहा, '' मैं परिस्थितियों और परिस्थिति के अनुसार गेंदबाजी करना चाहता हूं। मैं अपनी योजनाओं पर अडिग रहना चाहता हूं। मैं पिछले दो सालों में क्रीज पर भी जा रहा हूं। मैं बल्लेबाज के अनुसार योजना बनाता हूं। आप हमेशा आनंद लेते हैं जब आप अपनी टीम और देश के लिए अच्छा करते हैं। मैं चाय ब्रेक के दौरान हैट्रिक के बारे में सोच रहा था।'' बता दें कि शमी के मन में हैट्रिक लेने का ख्याल उस समय आया जब उन्होंने 54वें ओवर की आखिरी 2 गेंदों में लगातार 2 शिकार किए थे, लेकिन जब वो अगला ओवर फेंकने आए तो उसकी पहली गेंद पर विकेट लेने से चूक गए।
शमी ने मुश्फिकर रहीम(43), मेहंदी हसन(0) का लगातार शिकार किया था। इससे पहले उन्होंने मोहम्मद मिथुन(13) को एल्बीडब्ल्यू शिकार किया था। बता दें कि बांग्लादेश को जल्द निपटाने के बाद भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा सिर्फ 6 रन बना सके, लेकिन मयंक अग्रवाल(37) व चेतेश्वर पुजारा(43) क्रीज पर डटे हुए हैं। भारत सिर्फ 64 रन पीछे है और पलड़ा पूरी तरह से विराट सेना का भारी नजर आ रहा है। टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले बांग्लादेश को 1-2 से टी20 सीरीज गंवानी पड़ी थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
