Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बद्रीनाथ की बदौलत जीते: धोनी

कोलंबो, 22 अगस्त: श्रीलंका के खिलाफ दबाव महसूस कर रही भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का कहना है कि दूसरा एक दिवसीय मैच भारत ने सुब्रमणियम बद्रीनाथ की बदौलत जीता है। उन्‍होंने कहा कि भले ही भारतीय गेंदबाजों ने खासकर जहीर खान ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन जिस प्रकार बल्‍लेबाजी लड़खड़ाई उस हिसाब से यह मैच भी हाथ से निकल सकता था।

इस तरह से दूसरे एकदिवसीय मैच में श्रीलंका पर मिली जीत में अहम भूमिका निभाने वाले बल्लेबाज एस. बद्रीनाथ और तेज गेंदबाज जहीर खान की धोनी ने जमकर तारीफ की।

करियर का पहला एकदिवसीय मैच खेलने वाले बद्रीनाथ के बारे में धोनी ने कहा कि वो बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। अपने पहले अंतर्राष्ट्रीय मैच में इतने दबाव के बाद भी उन्होंने मुरलीधरन और अजंथा मेंडिस की गेंदों को बिना दबाव महसूस किये खेला। गौतम गंभीर के स्थान पर टीम में जगह पाने वाले बद्रीनाथ ने धोनी के साथ छठे विकेट के लिए 60 रन जोड़े थे।

धोनी ने कहा कि इस जीत का श्रेय हालांकि गेंदबाजों को मिलना चाहिए क्योंकि उन्होंने ही श्रीलंका को सस्ते में समेटकर हमारे लिए जीत की नींव रखी। खासतौर से जहीर खान, जिन्‍होंने टीम को मजबूती प्रदान की।

भारत और श्रीलंका के बीच जारी पांच मैचों की श्रंखला का तीसरा मैच रविवार को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच दिन-रात का होगा। इसके लिए धोनी ने कहा कि उनकी टीम पूरे जोश के साथ तीसरे मैच की तैयारी कर रही है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+