Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मैरीकॉम से मिले पीएम मोदी, बताया अपनी बेटी जैसी

नई दिल्ली। भारत की स्टार मुक्केबाज मैरीकॉम इन दिनों काफी खुश हैं क्योंकि उन्हें पीएम मोदी ने अपनी बेटी कहा है। बुधवार को मैरीकॉम ने पीएम मोदी से मुलाकात की, जहां मोदी ने उनसे यह बातें कही।

मणिपुर में अपनी अकैडमी के उद्घाटन के सिलसिले में मैरीकॉम ने पीएम मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद वो बेहद प्रसन्न भाव में मीडिया से मुखातिब हुईं और जमकर उन्होंने पीएम मोदी के कसीदें पढ़े।

पीएम मोदी से मिलकर गदगद हुईं बॉक्सिंग क्वीन मैरीकॉम

मैरीकॉम ने कहा कि मैंने तो उन्हें गुरूवार के लिए समय मांगने के लिए फोन किया था लेकिन वो मुझसे बुधवार को ही मिलने के लिए राजी हो गये और जब मैं उनसे मिली तो मुझे लगा ही नहीं कि मैं देश के पीएम से मिल रही हूं।

अपनी मधुर मुस्कान के साथ जब उन्होंने मुझसे कहा कि मैं उनकी बेटी की तरह हूं और उनसे कभी भी आकर मिल सकती हूं तो मैं बता नहीं सकती कि मुझे कितनी खुशी हो रही थी।

मैरीकॉम की बॉक्सिंग अकैडमी देगी सपनों को उड़ान

गौरतलब है कि मैरीकॉम अप्रैल में मणिपुर में बॉक्सिंग अकैडमी खोलने जा रही हैं जिसका उद्घाटन पीएम मोदी के हाथों होगा। मैरीकॉम ने कहा कि अपने अकैडमी के जरिये मैं देश के उन बच्चों की मदद करना चाहती हूं जो सपने तो देखते हैं लेकिन उन्हें पूरा कर पाने में असमर्थ होते हैं। एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता मैरीकॉम ने कहा कि ओलपिंक खेलों के बाद वो संन्यास ले सकती हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+