नई दिल्ली। अगले साल होने वाले अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। मुंबई के वंडर बॉय पृथ्वी शॉ को भारतीय टीम की कमान सौंपी गई है। अगले साल होने वाले अंडर 19 वर्ल्ड कप के लिए 16 सदस्यीय भारतीय टीम की कमान पृथ्वी शॉ संभालेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी ने टीम के चयन की जानकारी मीडिया को दी।
भारत अंडर-19 टीम: पृथ्वी शॉ (कप्तान), शुभम गिल (उप-कप्तान), मंजोत कालरा, हिमांशु राणा, अभिषेक शर्मा, ऋयान पराग, आर्यण जुयाल हार्विक देसाई,शिवम मावी, कमलेश नागरकोटि, इशान पॉरेल, अर्शदीप सिंह, अनूकुल रॉय, शिवा सिंह, पंकज यादव, ओम भोसले, राहुल चहर, निनाद राथवा, उर्विल पटेल और आदित्य ठाकरे।