For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आखिर क्यों खाने के लिए तरस रही है राहुल द्रविड़ की अंडर-19 क्रिकेट टीम?

इंग्‍लैंड के खिलाफ इस समय वनडे सीरीज खेल रही भारत की अंडर-19 टीम और उसके कोच राहुल द्रविड़ को अब तब बोर्ड की ओर से दैनिक भत्ता नहीं मिला है।

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के एक कड़े फैसले के कारण इन दिनों भारत की अंडर-19 टीम और उसके कोच राहुल द्रविड़ खाने के लिए तरस रहे हैं। इस चौंकाने वाली खबर का खुलासा किया है अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्‍सप्रेस ने।

भारत की अंडर-19 टीम को अब तब दैनिक भत्ता नहीं मिला

जिसकी रिपोर्ट के मुताबिक इंग्‍लैंड के खिलाफ इस समय वनडे सीरीज खेल रही भारत की अंडर-19 टीम और उसके कोच राहुल द्रविड़ को अब तब बोर्ड की ओर से दैनिक भत्ता नहीं मिला है जिसके कारण आर्थिक परेशानियां हो रही है। टीम के सदस्य होटल के खर्चे को नहीं उठा पा रहे हैं।

अजय शिर्के को बीसीसीआई सचिव पद से हटना पड़ा

दरअसल सुप्रीम कोर्ट के फैसले के कारण अजय शिर्के को बीसीसीआई सचिव पद से हटना पड़ा था जिसके बाद अभी तक उस सीट पर कोई आया नहीं है जिसके कारण ये विकट स्थिति पैदा हो गई है। इस स्थिति को और गंभीर कर दिया है नोटबंदी के फैसले के बाद हुए धन निकासी की तय सीमा ने।

जूनियर टीम के खिलाड़ि‍यों को नहीं मिल रहा है भत्ता

गौरतलब है कि जूनियर टीम के खिलाड़ि‍यों को 6,800 रुपये प्रतिदिन का भत्ता मिलता है जो अभी मिल नहीं रहा है जिसके कारण टीम के सदस्य अपनी पॉकेट से खर्च करने को मजबूर हैं। टीम के खिलाड़ी जिस होटल में है वो आवश्यकता से काफी महंगा है ऐसे में टीम के कई सदस्यों को तो खाने के लिए अपने घर से पैसे मंगाने पड़ रहे हैं और जो ऐसा नहीं कर पा रहे हैं वो होटल के बाहर खाना खाने को मजबूर हैं जो कि उनकी सेहत और खेल दोनों के लिए अच्छा नहीं है।

बीसीसीआई की ओर से आया बयान

हालांकि बीसीसीआई की ओर से कहा गया है कि जैसे ही सीरीज खत्‍म होगी, हम 'डीए' सीधे खिलाड़ि‍यों और सपोर्ट स्‍टाफ के खाते में भेज देंगें, खैर ये तो बाद की बात है लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि मौजूदा दौर में भारत की अंडर-19 टीम काफी परेशानियों से गुजर रही है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+