हैदराबाद। भारत और बांग्लादेश के बीच में एक मात्र टेस्ट मैच पर्लसिटी के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज मैच का चौथा दिन है। इस मैच में भारतीय बैटसमैन ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है तो वहीं आज भारत के दिग्गज ऑफ-स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने अपने करियर में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया है।
खास बातें
भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के चौथे दिन टीम इंडिया ने अपनी दूसरी इनिंग में 4 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाकर इनिंग डिक्लेयर कर दी है। इसी के साथ भारत ने बांग्लादेश को जीत के लिए 459 रन का टारगेट दिया है।