कोटला वनडे : संघषपूर्ण मुकाबले में भारत 6 रनों से हारा

नई दिल्ली। भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेला गया। इसमें न्‍यूजीलैंड के 243 रनों के टार्गेट का पीछा करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम 49.3 ओवरों में 236 रनों पर आल आउट हो गई। इस तरह से सीरीज भी 1-1 से बराबर हो गई है।

न्यूजीलैंड के 242 रन का जवाब देने उतरी भारत की पारी शुरु से ही दवाब में रही। नियमिल अंतराल पर भारत को झटके लगते रहे। 74 पर 4 विकेट गंवा देने के बाद केधार जाधव और धोनी ने पारी को संभाला। दोनें पारी को 139 तक ले गए।

139 के स्कोर पर केधार जाधव विकेट के पीछे लपके गए। इसके बाद 172 को स्कोर पर धोनी भी 39 रन बनाकर आउट हो गए।

धोनी के आउट होने के बाद हार्दिक पांडेय क्रीज पर आए हैं। दूसरे छोर पर अक्षर पटेल हैं। भारत को आखिरी बची 35 बॉल में जीत के लिए 48 रन की जरूरत है।

भारत ने सधी शुरुआत की कोशिश की थी लेकिन उसे एक के बाद एक झटके लगते रहे। पहले विकेट के रूप में रोहित शर्मा 15 और तीसरे नंबर आए विराट कोहली 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अंजिक्य रहाणे 28 और मनाष पांडे 19 रन बराकर आउट हुए।

74 पर चार रन के बाद भारत की लड़खड़ती पारी को संभलाते हुए कप्तान धोनी और केधार जाधव ने पारी को 139 तक पहुंचाया। भारत को यहां से जीत के लिए 17 ओवर में 100 रन चाहिए, जबकि पांच शीर्ष खिलाड़ी आउट हो चुके हैं।

अमित मिश्रा और बुमराह ने 3-3 विकेट

इससे पहले न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान केन विलियम्सन की सेन्चुरी (118) और लाथम के 46 रन की बदौलत 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 242 रन बनाए। भारत के लिए अमित मिश्रा और बुमराह ने 3-3 विकेट झटके।

टॉस हारने के बाद बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। पहली ही ओवर में मार्टिन गप्टिल के शून्य पर आउट होने के बाद टॉम लाथम (46) और केन विलियम्सन (118) ने न्यूजीलैंड को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई 120 रन की अहम साझेदारी की बदौलत ही न्यूजीलैंड की टीम 242 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में कामयाब हुई।

भारत की और से गेंदबाजी की शुरुआत करते हुए उमेश यादव ने पारी के पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर कीवी टीम के ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल को क्लीन बोल्ड कर दिया।

इससे पहले भारत के कप्तान महेंंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। टीम इंडिया में आज कोई बदलाव नहीं है।

आपको बता दें कि यहां टीम इंडिया 11 साल से कोई मैच नहीं हारी है। पांच मैचों की इस सीरीज में टीम इंडिया पहले ही 1-0 की लीड ले चुकी है।

भारत : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान-विकेटकीपर), रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, केदार जाधव।

न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), कोरी एंडरसन, ट्रेंट बाउल्ट, एंटन डेविक, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लाथम, ल्यूक रोंची (विकेटकीपर), मिशेल सैंटनर, टिम साउदी, रॉस टेलर।

Story first published: Thursday, October 20, 2016, 13:08 [IST]
Other articles published on Oct 20, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+