चोटिल केएल राहुल की जगह लेंगे सलामी बल्लेबाज गंभीर
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश स्थित कानपुर में टीम इंडिया के न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने के बाद खबर आई फॉर्म में चल रहे टीम के ओपनर केएल राहुल चोटिल हो गए हैं।
सुरक्षा के नजरिए से चीन अभी भी भारत के लिए है चुनौती - रिपोर्ट
हालांकि चयनकर्ताओं ने राहुल की जगह अब गौतम गंभीर को मैदान में उतारने का फैसला लिया है। बता दें कि राहुल के चोटिल होने के बाद यह आशंका थी कि चयनकर्ता गंभीर पर ध्यान देंगे या नहीं।
मंगलवार रात इस बात की पुष्टि हो गई कि गंभीर टीम में शामिल होंगे।
दो साल बाद हुई वापसी
बता दें सलामी बल्लेबाज गंभीर की टीम में वापसी दो साल बाद हुई है।
उरी के बाद सीमा पार से हो सकते हैं और भी हमले, एजेंसियां सतर्क
गंभीर ने आखिरी टेस्ट मैच इसी साल ओवल में इंग्लैण्ड के खिलाफ खेला था। गौतम गंभीर ने 2007 वर्ल्ड टी-20 और 2011 आईसीसी वर्ल्ड कप में भारत को जिताने में अहम भूमिका निभाने वाली पारियां खेली थीं।
गौतम गंभीर ने भारत के लिए 56 टेस्ट मैचों में करीब 43 की औसत से 4,046 रन बनाए हैं।
गौरतलब है कि कानपुर में हुए मैच के में भारत ने न्यूजीलैंड पर शानदार जीत हासिल की थी। कानपुर के ग्रीन पार्क में 500वां टेस्ट मैच खेल रही भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 197 रनों से मात दी थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
